फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jal Vihar festival celebrated in Raghunath temple

रघुनाथ मंदिर में जल विहार उत्सव मनाया

Sat, 11 Jun 2022 10:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Jal Vihar festival celebrated in Raghunath temple
कुल्लू के सुल्तानपुर में भगवान रघुनाथ का जल विहार उत्सव के दौरान स्नान करते पुजारी।-संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के अधिष्ठाता देवता भगवान रघुनाथ के सम्मान में रघुनाथपुर स्थित रघुनाथ मंदिर में जल विहार उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जल विहार उत्सव पर भगवान रघुनाथ ने मंदिर से निकलकर साथ लगती वाटिका में बारिश की बूंदाबांदी के बीच सरोवर (कुंड) में पवित्र स्नान किया, जिसे देखने के लिए रघुनाथ की नगरी में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
बता दें कि शनिवार दोपहर बाद भगवान रघुनाथ लाव-लश्कर के साथ मंदिर के समीप एक वाटिका में पहुंचे। यहां पर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई। ढोल-नगाड़े, नरसिंगों तथा मंत्रोच्चारण की ध्वनि से पूरा कुल्लू भक्तिमय हो गया। वाटिका में विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान रघुनाथ को एक कुंड में स्नान करवाया गया। उसके उपरांत देवता का देव परंपरा और रीति रिवाजों के अनुसार चंदन से शृंगार किया गया।
विज्ञापन

जल विहार उत्सव में सभी देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जल विहार अधिष्ठाता देवता के मुख्य पर्वों में शामिल है। इस दिन देवता पालकी में सवार होकर मंदिर से निकलकर वाटिका का भ्रमण करते हैं और उसके उपरांत सरोवर में स्नान करते हैं। कहा कि यह पर्व रघुनाथपुर में मंदिर के पास ही मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed