फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ITMS will keep an eye on the speed on the highway

Kullu News: हाईवे में गति पर नजर रखेंगे आईटीएमएस

Sat, 15 Jun 2024 04:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:12 PM IST
विज्ञापन
ITMS will keep an eye on the speed on the highway
पुलिस ने बबेली और कटराईं में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम किए स्थापित
विज्ञापन

पुलिस को मिलेगी मदद, सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद
65 किमी प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से गाड़ी चलाई तो कटेगा चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पर्यटन नगरी को जोड़ने वाले कुल्लू-मनाली हाईवे-तीन पर अब वाहन 65 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक गति से नहीं चला सकेंगे। इस पर नजर रखने के लिए पुलिस ने बबेली और कटराईं में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) स्थापित किए गए हैं। ट्रायल के बाद इस सुविधा ने शनिवार से नियमित रूप से काम करना शुरू कर दिया है।
नेशनल हाईवे-तीन में कुल्लू और मनाली के बीच यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब कुल्लू पुलिस आईटीएमएस कैमरों से नजर रखेगी। पुलिस ने आईटीएमएस कैमरों को पहले ही ट्रायल पर चलाया था लेकिन अब इन कैमरों ने नियमित रूप से काम करना शुरू कर दिया है। कुल्लू जिले में इन दिनों पर्यटन सीजन चल रहा है। प्रतिदिन सैकड़ाें की संख्या में पर्यटक वाहन कुल्लू-मनाली आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस को भी इन आईटीएमएस कैमरों से मदद मिलेगी।
विज्ञापन

आईटीएमएस कैमरों के माध्यम से नेशनल हाईवे में निर्धारित गति 65 किलोमीटर से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने पर चालान होंगे। बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना सीट बेल्ट आदि के केस भी आईटीएमएस कैमरा पकड़ लेंगे। पुलिस ने कुल्लू शहर, जिया और अन्य जगहों पर इस तरह के कैमरे स्थापित किए हैं। बाशिंग से बबेली के बीच तेज रफ्तार के चलते लगातार हादसे पेश आ रहे हैं। नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर कैमरों के चलते हादसों में कमी आने की भी उम्मीद है। हिट एंड रन मामलों में आरोपी भी जल्द पुलिस की पकड़ में आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


..........
नेशनल हाईवे में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए बबेली और कटराईं में आईटीएमएस कैमरे स्थापित किए गए हैं। चालकों से अपील है कि वे वाहन को नियमानुसार चलाएं।
-संजीव चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed