{"_id":"60faf5a08ebc3e588071354c","slug":"it-will-be-easy-to-read-due-to-classes-in-schools-kullu-news-sml377816334","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में कक्षाएं लगने से पढ़ने में होगी आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में कक्षाएं लगने से पढ़ने में होगी आसानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। प्रदेश समेत जिले में दो अगस्त से दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगेंगी। इस बारे में प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है। इससे बोर्ड की कक्षाओं के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। स्कूलों में सुचारु रूप से कक्षाएं लगने से विद्यार्थी बेहतर तरीके से विषय को समझ पाएंगे। हालांकि कोरोना काल में लंबे अंतराल के बाद प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का फैसला लिया है।
विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक और अध्यापक वर्ग ने सरकार के फैसले का समर्थन किया है। विद्यार्थियों में स्कूल खोलने के निर्णय के बाद उत्साह देखने को मिला है। विद्यार्थी सोनम, प्राजंल, सोनाक्षी, मीनाक्षी, रोबिन, सुमित, आर्यन ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं में पढ़ाई करने में विद्यार्थियों की रुचि कम रही है, जिसका मुख्य कारण नेटवर्क बाधा रही है। कई जगहों पर बच्चों को नेटवर्क नहीं होने के कारण कई किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा था। कुछ जगहों पर नेटवर्क की समस्या के कारण कई बच्चे ऑनलाइन कक्षाएं लगाने से ही वंचित हो गए थे। उधर, अभिभावक सुनीता, निर्मला, सुजाता, वेद राम, कमल किशोर ने कहा कि स्कूल खोलने का सरकार ने बेहतर निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को सैनिटाइज करने की व्यवस्थी शुरू कर दी है।
घर में पढ़ाई करने में आ रही थी दिक्कत
अंजना ठाकुर ने कहा कि घर में पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुचारु रूप से नेटवर्क नहीं मिलने के चलते ऑनलाइन कक्षाएं लगाने में परेशानी होती है। इसके अलावा ऑनलाइ कई विषयों को अच्छे से नहीं समझ पाते हैं। स्कूल खुलने पढ़ाई आसान होगी।
विज्ञापन
नियमों का पालन कर स्कूल खोलना सही
सार्थक ने कहा कि प्रदेश सरकार का स्कूल खोलने का फैसला सही है। घरों में रहकर पढ़ाई ठीक से नहीं हो पा रही है। नियमों का पालन करते हुए स्कूल खुलने से विद्यार्थियों की परेशानी काफी हद तक दूर होगी। ऑनलाइन पढ़ाई से भी छुटकारा मिलेगा।
अब पढ़ाई में नेटवर्क नहीं बनेगा बाधा
समीर सोनी ने कहा कि स्कूल खुलने का विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। नियमित कक्षाएं न लगने से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ा है। प्रदेश सरकार ने स्कूल खोलने का निर्णय लेकर विद्यार्थियों को राहत प्रदान की है। अब पढ़ाई में नेटवर्क भी बाधा नहीं बनेगा।
स्कूल खुलने से पढ़ाई में भी आएगा सुधार
अभिभावक आशा डोगरा ने कहा कि स्कूल खुलने से विद्यार्थियों की पढ़ाई में सुधार आएगा। पिछले डेढ़ वर्षों से नियमित कक्षाएं नहीं लगने से बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ा है। घरों में बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाई है।
विद्यार्थियों की सुरक्षा का रखा जाए ध्यान
अभिभावक अनुराधा सूद ने कहा कि सरकार का स्कूल खोलने का निर्णय सही है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान रखने की आवश्यकता है। छात्रों को संक्रमण से बचाने के लिए स्कूलों को नियमित सैनिटाइजेशन और अन्य पुख्ता प्रबंध करने होंगे।
बेहतर भविष्य के लिए नियमित कक्षाएं जरूरी
निजी स्कूल बाल कल्याण संघ प्रदेश अध्यक्ष वर्षा ठाकुर ने कहा कि अध्यापक वर्ग सरकार के इस फैसले का समर्थन करता है। नियमित कक्षाएं लगना छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक है। स्कूल आने से बोर्ड की कक्षाओं के विद्यार्थियों की कई समस्याएं हल होंगी।
नियमित तौर पर सैनिटाइज किए जाएंगे स्कूल
उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि सरकार ने दो अगस्त से दसवीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगाने का फैसला लिया है। विभाग ने उनकी सुरक्षा के सभी इंतजाम कर दिए हैं। स्कूलों को नियमित तौर पर सैनिटाइज किया जाएगा।