फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   It was promised to send it by air, but the body was transported to Chandigarh by road

Kullu News: हवाई मार्ग से भेजने का था वादा, सड़क से चंडीगढ़ तक पहुंचाए शव

Sat, 06 Sep 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 06 Sep 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
It was promised to send it by air, but the body was transported to Chandigarh by road
कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट से सैंज घाटी में राशन की सप्लाई ले जाते सेना का हेलिकाप्टर।-डीपीआरओ
अखाड़ा बाजार में भूस्खलन की चपेट में आए मृतकों के रिश्तेदारों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

बोले- सीएम सुक्खू ने दिया था हवाई मार्ग से शव श्रीनगर तक भेजने का आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के अखाड़ा बाजार में भूस्खलन की चपेट में आए मृतकों के रिश्तेदारों ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर सरकार के खिलाफ एतराज जताया है।
रिश्तेदारों ने कहा कि दोनों प्रदेशों की सरकारें शवों को हवाई मार्ग से पहुंचाने में सक्षम क्यों नहीं हैं। दरअसल, गत शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अखाड़ा बाजार पहुंचे और मृतकों के रिश्तेदारों को आश्वासन दिया कि शवों को हवाई मार्ग से श्रीनगर पहुंचाया जाएगा लेकिन शाम को जिला प्रशासन ने शवों को सड़क से चंडीगढ़ तक पहुंचाने की व्यवस्था की। इस बात पर रिश्तेदार गुस्सा नजर आए। दोनों सरकारों के अलावा जिला प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपमंडल अधिकारी कुल्लू निशांत कुमार मौके पर पहुंंचे। उनकी मध्यस्थता करने पर रिश्तेदार शांत हुए और सड़क से शवों का चंडीगढ़ तक ले जाने के लिए राजी हुए। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि तीनों शवों को मृतकों के रिश्तेदारों और पुलिस बल की उपस्थिति में कुल्लू से चंडीगढ़ तक सड़क से ले जाया गया। शुक्रवार को देर शाम होने के कारण हेलिकाप्टर सेवा संचालित नहीं हो सकी। शनिवार के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया था। इस कारण सड़क का विकल्प चुनना पड़ा। उन्होंने बताया कि पार्थिव शरीरों और उनके साथ गए रिश्तेदारों को घरों तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था प्रदेश सरकार ने की है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत राशि भी दी है। उपायुक्त ने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। प्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हादसे में मारे गए सभी लोगों के पार्थिव शरीरों को उनके पैतृक निवास तक पहुंचाने की व्यवस्था सरकार करेगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed