Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Issues of development and drug abuse in Kullu to be raised at the DC-SP conference

Kullu News: डीसी-एसपी कॉन्फ्रेंस में उठेंगे कुल्लू के विकास और नशे के मुद्दे

Sat, 28 Nov 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Issues of development and drug abuse in Kullu to be raised at the DC-SP conference
कुल्लू। आगामी डीसी-एसपी कॉन्फ्रेंस को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कॉन्फ्रेंस में उठाए जाने वाले मुद्दों और विभागीय तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं और विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, ब्लाइंड स्कूल भवन और सीसीआई कलैहली के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न योजनाओं से जुड़े वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के मामलों, मनाली बाईपास सड़क, कसोल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र और मनाली वोल्वो बस स्टैंड से संबंधित कार्यों पर भी चर्चा की गई। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे एंटी चिट्टा अभियान और चिट्टा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उपायों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर नशे के विरुद्ध कार्रवाई को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्धारित समय-सीमा में अद्यतन आंकड़े और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए, ताकि कॉन्फ्रेंस में जिले के महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यों के साथ प्रभावी ढंग से रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed