फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Irrigation Kuhal stopped due to glacier falling from Yangla hill

Kullu News: यांगला की पहाड़ी से ग्लेशियर गिरने से सिंचाई कूहल ठप

Thu, 22 Aug 2024 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 22 Aug 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Irrigation Kuhal stopped due to glacier falling from Yangla hill
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के चंद्राघाटी के वामतट पर बसे गोंधला पंचायत के यांगला गांव के भरेंड नाला से ग्लेशियर गिरने से 100 मीटर के करीब सिंचाई कूहल को नुकसान पहुंचा है। ग्लेशियर गिरने से कूहल का मुख्य स्रोत 15 से 20 फीट नीचे दब गया है। इस कारण खेतों तक सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय किसान प्रदीप मालपा, इंद्रपाल, रमेश, ओम प्रकाश, प्रेम लाल और देवी चंद आदि ने बताया कि 19 अगस्त को भरेंड नाले में ग्लेशियर गिरने से यांगला के लिए बनी सिंचाई कूहल में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है। इससे गोभी, मटर और अन्य फसल को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फसल बिजाई के बाद मई में भी ग्रामीणों ने राशि इकट्ठा कर कूहल के 20 फीट गहरे मुख्य स्रोत से ग्लेशियर को निकालने के लिए मजदूर काम पर लगाए थे। अब फिर से ग्लेशियर आकर गिरा और संबंधित विभाग को सूचना देने के तीन दिन तक काम शुरू नहीं किया गया। ऐसे में अब ग्रामीण स्वयं इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विधायक अनुराधा राणा को भी इसकी सूचना दे दी है। इसके बाद उन्होंने जलशक्ति विभाग को तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा है।
उधर, जलशक्ति विभाग केलांग के अधिशाषी अभियंता हरिप्रकाश भारद्वाज ने बताया कि विभाग ने शुरुआती दौर में यांगला सिंचाई के कूहल बनाने के लिए मजदूर भेजे थे। विभाग के पास मजदूरों की कमी चल रही है। ग्लेशियर के मलबे को काटने के लिए वीरवार से कुछ और मजदूरों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed