फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Iran-Israel War 2000 Indians Stranded in Iraqi Waters Captain Raman Kapoor a Resident of Kullu Releases Video

Iran Israel War: 2,000 भारतीय नाविकों की जिंदगी मझधार में, कुल्लू के रमन ने वीडियो जारी कर कहा- हालात गंभीर

Tue, 17 Mar 2026 10:53 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 17 Mar 2026 10:53 AM IST
सार

पश्चिम एशिया में संघर्ष दिन-ब-दिन और भी भयावह होता जा रहा है। कुल्लू के कैप्टन रमन कपूर ने वीडियो जारी किया है और वहां के हालातों को लेकर बताया। पढ़ें पूरी खबर और देखें पूरी वीडियो...

विज्ञापन
Iran-Israel War 2000 Indians Stranded in Iraqi Waters Captain Raman Kapoor a Resident of Kullu Releases Video
कैप्टन रमन कपूर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पर्शियन गल्फ के अशांत पानी में इस वक्त करीब 2,000 भारतीय नाविकों की जिंदगी ठहर सी गई है। कुल्लू के कैप्टन रमन कपूर ने वीडियो जारी कर वहां के खौफनाक हालात बयान किए हैं, जहां हर पल मौत का खतरा मंडरा रहा है और जहाज आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के जल्लुग्रां निवासी कैप्टन रमन इन दिनों पर्शियन गल्फ में फंसे हुए हैं। उनके अनुसार इस समुद्री क्षेत्र में 500 से अधिक जहाज खड़े हैं, जिनमें लगभग 2,000 भारतीय नाविक सवार हैं। ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव में समुद्र को रणक्षेत्र में बदल दिया है। कैप्टन रमन ने वीडियो में बताया कि अमेरिका और इस्राइल से जुड़े जहाजों पर लगातार मिसाइल हमले हो रहे हैं, जिससे आसपास खड़े अन्य जहाजों के चालक दल में भी दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन




 

 उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी गंभीर है कि कोई भी जहाज आगे बढ़ने का जोखिम नहीं उठा पा रहा। सभी जहाज एक ही स्थान पर रुके हुए हैं और नाविक हर पल अनिश्चितता के साये में जी रहे हैं। पांच महीने पहले समुद्री सफर पर निकले कैप्टन रमन एक ऑयल कार्गो जहाज भारत ला रहे थे, लेकिन अब वे भी इस खतरनाक स्थिति में फंस गए हैं। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि सभी नाविकों की सुरक्षा के लिए दुआ करें। साथ ही उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि इस गंभीर स्थिति में हस्तक्षेप कर वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। समुद्र में मौजूद सभी जहाजों के चालक दल लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। इधर, कैप्टन रमन कपूर के परिजन भी उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed