फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Interaction with BPL families; information about schemes provided.

Kullu News: बीपीएल परिवारों से संवाद, योजनाओं की दी जानकारी

Thu, 17 Sep 2026 10:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 17 Sep 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
Interaction with BPL families; information about schemes provided.
मनाली। ग्राम पंचायत शालीन में विधायक भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में संवाद एवं प्रचार-प्रसार शिविर आयोजित किया गया। इसमें सोयल, बुरुआ, चचोगा, पलचान, जगतसुख, मनाली, नसोगी, शालीन, शनाग, गोजरा, वशिष्ट और कन्याल पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद किया गया। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मुख्यमंत्री अपना परिवार और सुखी परिवार योजना सहित प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने पात्र परिवारों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। खंड विकास अधिकारी नग्गर मुकेश कुमार ने बीपीएल परिवारों के चयन के लिए विभाग की ओर से निर्धारित मानदंडों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पात्रता से संबंधित विभिन्न प्रावधानों से भी उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed