{"_id":"652ec949fcf4a96e1a0e6efb","slug":"instructions-to-intensify-the-campaign-against-drugs-kullu-news-c-89-1-klu1001-9230-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नशे के खिलाफ मुहिम को तेज करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नशे के खिलाफ मुहिम को तेज करने के निर्देश
Tue, 17 Oct 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू पुलिस की क्राइम बैठक की अध्यक्षता करती एसपी।- पुलिस विभाग
कुल्लू। पुलिस लाइन बाशिंग में मंगलवार को क्राइम बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसपी साक्षी वर्मा ने की। इस दौरान एसपी साक्षी वर्मा ने सभी थाना प्रभारियों और अन्य पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया।
उन्होंने इस माह के दौरान घटित अपराधों की सभी थाना प्रभारियों से जानकारी ली। पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को तेज करने के दिशा-निर्देश दिए।
नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उत्सव दशहरा के दौरान कानून और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अधिकारी अपनी भूमिका प्रमुखता से निभाएं।
विज्ञापन
इसके लिए अतिरिक्त जवानों को भी तैनात किया जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस जगह-जगह नाका लगाएगी। इस दौरान एएसपी संजीव कुमार, डीएसपी शेर सिंह, राजेश कुमार, क्षमा दत्त शर्मा, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे। संवाद