फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Inspection of five schools, deficiencies found in one

Kullu News: पांच विद्यालयों का निरीक्षण, एक में मिलीं खामियां

Thu, 13 Jun 2024 04:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
Inspection of five schools, deficiencies found in one
सरकारी और निजी स्कूलों में विभागीय टीम ने दी दबिश
विज्ञापन

उपनिदेशक ने स्वयं जांची विद्यालयों में व्यवस्थाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के पांच सरकारी और निजी विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में चार में व्यवस्थाएं सही पाई गईं, लेकिन एक विद्यालय में खामियां मिलीं हैं। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन को 10 दिन का समय दिया गया है। इस समय अवधि के भीतर प्रबंधन को खामियां दूर कर उपनिदेशक कार्यालय में रिपोर्ट जमा करवानी होगी।
ऐसा न करने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के आरंभ होते ही प्रारंभिक शिक्षा विभाग कुल्लू ने विद्यालयों का निरीक्षण आरंभ कर दिया है। विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के अलावा अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं मिल रहीं हैं या नहीं, इनकी विशेषकर जांच की जा रही है। निरीक्षण के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने टीम का गठन किया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक टीम के अध्यक्ष हैं। इनकी देखरेख में टीम स्कूलों में दबिश दे रही है। विभागीय टीम ने तीन सरकारी और दो निजी विद्यालयों का निरीक्षण किया है। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय बदाह, गांधीनगर, मनाली और दो निजी विद्यालयों में व्यवस्थाओं की जांच की गई।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि सरकारी और निजी विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इनमें एक विद्यालय में समिति के गठन की संपूर्ण जानकारी नहीं है और न ही इसमें पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। खामियां मिलने पर स्कूल प्रबंधन को दस दिन में उन्हें दूर करने के आदेश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed