फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Inquiry committee submits report on loss of 3.75 crore.

Kullu News: जांच कमेटी ने पौने चार करोड़ के नुकसान की सौंपी रिपोर्ट

Sat, 03 Oct 2026 10:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 03 Oct 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
Inquiry committee submits report on loss of 3.75 crore.
सैंज घाटी में एनएचपीसी की टनल में रिसाव के बाद आए मलबे से बंद पड़ी सड़क से मलबा हटाने में जुटी 
सैंज (कुल्लू)। पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-दो के टनल रिसाव से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट उपमंडलाधिकारी बंजार को सौंप दी है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में निजी और सरकारी संपत्तियों को करीब पौने चार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, बागवानी और अन्य मदों के नुकसान को अभी पूरी तरह शामिल किया जाना बाकी है। ऐसे में नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी सात मदों में मुआवजे को सैद्धांतिक मंजूरी दी है।
विज्ञापन

कमेटी के आकलन के अनुसार कृषि विभाग ने फसल नुकसान 7.20 लाख रुपये आंका है। उद्यान विभाग ने 496+15 प्रभावित फलदार पौधों के नुकसान का आकलन 27,50,878 रुपये किया है। विभाग के अनुसार यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृदा संरक्षण विभाग ने भूमि सुधार एवं संरक्षण कार्यों के लिए 9.50 लाख रुपये, वन विभाग ने प्रत्यक्ष वनस्पति और पौधरोपण के नुकसान के लिए नौ लाख रुपये और जल शक्ति विभाग ने रैला क्षेत्र की जलापूर्ति योजना के नुकसान के लिए 3.50 लाख रुपये का आकलन किया है।
लोक निर्माण विभाग ने सड़क बहाली कार्यों के लिए 1,87,52,250 रुपये और सात क्षतिग्रस्त ढांचों के लिए 1,38,58,000 रुपये का नुकसान आंका है। समझौते के मुताबिक नुकसान के कुछ अन्य बिंदुओं को रिपोर्ट में जोड़ना अभी बाकी है। इसके चलते कुल नुकसान का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।

एनएचपीसी के नुकसान का आकलन अलग
टनल रिसाव से एनएचपीसी को हुए नुकसान का आकलन इसमें शामिल नहीं है। परियोजना प्रबंधन अपने स्तर पर इसका आकलन कर रहा है। हालांकि अभी तक एनएचपीसी की ओर से नुकसान का आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed