फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Inflation and unemployment broke all records in Modi government: Sanjay Dutt, Said- Former Prime Minister Indira Gandhi had seen the dream of Atal Tunnel Rohtang, kullu news

मोदी सरकार में महंगाई और बेरोजगारी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: संजय दत्त

Tue, 29 Jun 2021 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Inflation and unemployment broke all records in Modi government: Sanjay Dutt, Said- Former Prime Minister Indira Gandhi had seen the dream of Atal Tunnel Rohtang, kullu news
केलांग (लाहौल-स्पीति)। साल 2014 में जो पार्टी महंगाई की मार, अब की बार बीजेपी की सरकार के नारों के दम पर देश की सत्ता में काबिज हुई थी, आज उसी भाजपा की सरकार में महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट के बावजूद हिंदुस्तान में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें आसमान छू रही हैं। केलांग में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने यह बात कही। पंचायती राज चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए लाहौल पहुंचे संजय दत्त ने महंगाई और कोविड नियंत्रण में असफल रहने पर मोदी सरकार की जमकर घेराबंदी की। दत्त ने कहा कि अटल टनल का सपना पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देखा था। साल 2010 में यूपीए सरकार ने बजट का प्रावधान कर इस टनल जा शिलान्यास किया। लेकिन भाजपा सरकार ने अटल टनल के उद्घाटन से पहले यूपीए की शिलान्यास पट्टिका को हटा कर संकुचित मानसिकता का परिचय दिया। मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छुपा कर अब तानाशाही में उतर आई है। आज देश मे बेरोजगारी और महंगाई की दर आसमान छू रही है। देश के लाखों किसान कृषि कानूनों के विरोद में पिछले एक साल से आंदोलनरत हैं। लेकिन मोदी सरकार अन्नदाता की पुकार को अनसुना कर रही है। जनता इसका आने वाले चुनावों में करारा जवाब देगी। संजय दत्त ने कहा कि लाहौल-स्पीति में लंबे समय तक विधानसभा और लोकसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व रहा है। इस दौरान कुल्लू सदर विधायक एवं लाहौल-स्पीति कांग्रेस प्रभारी सुंदर ठाकुर, पूर्व विधायक रवि ठाकुर, रघुवीर ठाकुर, जिला अध्यक्ष ग्यालसन ठाकुर समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed