फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Indoor stadium to be built in Sainj, CM Jai Ram Thakur announced

Indoor Stadium Sainj : सैंज में बनेगा इंडोर स्टेडियम, बंजार में विकास कार्यों के लिए दिए पांच करोड़ रुपये

Fri, 16 Sep 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Indoor stadium to be built in Sainj, CM Jai Ram Thakur announced
बंजार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत करते स्थानीय लोग और कार्यकर्ता। - फोटो : Kullu
बंजार (कुल्लू)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष समारोह के तहत शुक्रवार को बंजार में करोड़ों की सौगात दी। मेला ग्राउंड बंजार में लगभग 60 करोड़ रुपये की 17 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। बंजार में विभिन्न सड़कों और अन्य कार्यों के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने सैंज में इंडोर स्टेडियम की घोषणा की। इसके अलावा कुछ स्वाथ्य केंद्रों व स्कूलों को भी अपग्रेड किया गया। इसे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बंजार में 3.34 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित खंड विकास अधिकारी कार्यालय के नए भवन, बंजार के धमौली में 2.89 करोड़ रुपये से निर्मित हेलीपैड ग्राउंड, पलाचन खड्ड से 2.17 करोड़ रुपये से पुल का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्यामंत्री ने 1.50 करोड़ रुपये से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगलौर, तहसील बंजार में 8.55 करोड़ रुपये से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना कोटला गोपालपुर, बाहू में 2.60 करोड़ रुपये से निर्मित 33 केवी सब स्टेशन, बांदल में 19.24 लाख रुपये की लागत से निर्मित निरीक्षण कुटीर और बंजार में 22.25 लाख रुपये से निर्मित वन विभाग के रेंज कार्यालय का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजां में 1.12 करोड़ रुपये से स्वास्थ्य उप केंद्र, 1.01 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिड़व, बंजार में 1.65 करोड़ से बनने वाले अधिशाषी अभियंता कार्यालय भवन, बंजार के घेलीगढ़ में जिभी खड्ड पाईपास सड़क पर 1.80 करोड रुपये की लागत से बैली ब्रिज, तहसील भुंतर में 9.41 करोड़ रुपये की लागत की जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी।

सीएम जयराम ठाकुर ने राऊनाला में 5.60 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली वाहन पार्किंग और तहसील सैंज 14.29 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मिनी सचिवालय भवन का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों से प्रदेश में विकास की गति तीव्र हुई है। इस दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी, भीम सेन शर्मा, उपायुक्त आशुतोष गर्ग और एसएसपी गुरदेव शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed