{"_id":"69bfe2fcdcc99b69d20a2650","slug":"indian-captain-raman-kapoor-once-again-released-a-video-message-from-middle-of-gulf-war-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाड़ी में फंसे भारतीय कैप्टन का संदेश: 'हम सिर्फ नाविक नहीं, वैश्विक व्यापार के रक्षक; युद्ध के बीच भी डटे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाड़ी में फंसे भारतीय कैप्टन का संदेश: 'हम सिर्फ नाविक नहीं, वैश्विक व्यापार के रक्षक; युद्ध के बीच भी डटे'
Sun, 22 Mar 2026 06:09 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:09 PM IST
सार
खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात के बीच फंसे भारतीय कैप्टन रमन कपूर ने वीडियो संदेश जारी कर नाविकों की मुश्किलों को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि हजारों सीफेयरर्स जोखिम के बीच भी वैश्विक व्यापार को जारी रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय कैप्टन रमन कपूर ने फिर जारी किया वीडियो संदेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युद्ध के बीच खाड़ी में फंसे भारतीय कैप्टन रमन कपूर ने एक बार फिर वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि हम सिर्फ नाविक नहीं, बल्कि वैश्विक व्यापार के रक्षक भी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने भावुक संदेश जारी कर दुनिया का ध्यान नाविकों (सीफेयरर्स) की ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वे और उनके जैसे हजारों नाविक युद्ध जैसे हालात के बीच अपना फर्ज निभा रहे हैं।
विज्ञापन
कैप्टन रमन कपूर ने कहा कि वह दुनिया भर के सभी नाविकों की ओर से अपनी बात रख रहे हैं। इस समय हम खाड़ी के युद्धग्रस्त क्षेत्र में बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। पूरी दुनिया खाड़ी देशों में चल रहे तनाव को देख रही है, लेकिन इन हालातों के बीच भी हम अपनी ड्यूटी पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन