फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   In this era of competition, strive for continuous study: DC

स्पर्धा के युग में निरंतर अध्ययन के लिए रहें प्रयासरत: डीसी

Fri, 12 Dec 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 12 Dec 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
In this era of competition, strive for continuous study: DC
कन्या विद्यालय सुल्तानपुर में छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

छात्राओं ने कुल्लवी नाटी, नृत्य से वार्षिक समारोह में बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या) सुल्तानपुर में वार्षिक समारोह मनाया गया। इसमें उपायुक्त तोरुल एस रवीश मुख्यातिथि थीं।
उन्होंने छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक और सह पाठ्यचर्या प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त ने छात्राओं को कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के युग में हमें निरंतर अभ्यास और अध्ययन के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि जीवन में पढ़ाई के साथ अन्य विधाओं में भी समय-समय पर भाग लेते रहना आवश्यक है।

उन्होंने सोशल मीडिया तथा सूचना प्रौद्योगिकी का सही इस्तेमाल पर बल दिया। उन्होंने विभिन्न विषयों, खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। प्रधानाचार्य भावना तनवर ने विद्यालय के कार्यों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिनमें छात्राओं ने समूहगान, कुल्लवी नाटी, सराजी नाटी, बांग्ला नृत्य, राजस्थानी नृत्य, गरबा नृत्य आदि से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और समारोह की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed