फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   In the specialist doctor camp, the patient in the hospital is upset

विशेषज्ञ डॉक्टर शिविर में, अस्पताल में मरीज परेशान

Wed, 18 May 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
In the specialist doctor camp, the patient in the hospital is upset
कुल्लू में बंद पड़ी नेत्र उपचार ओपीडी।-संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के नेत्र और हड्डी रोग विशेषज्ञ जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में चल रहे दिव्यांगता शिविर में ड्यूटी दे रहे हैं। बुधवार को दो हड्डी रोग विशेषज्ञ छुुट्टी पर रहे। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल में महज एक ही नेत्र रोग विशेषज्ञ है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के शिविर में जाने से मरीजों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। दूर-दूर से आंखों के इलाज के लिए आ रहे मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में एक सप्ताह तक ताला रहेगा। क्षेत्रीय अस्पताल से दिव्यांगता शिविर के लिए तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें एक नेत्र रोग, एक सर्जन और एक हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। अस्पताल में बुधवार को नेत्र रोग और हड्डी रोग के मरीजों को परेशान होना पड़ा है।
विज्ञापन

दिन : बुधवार, समय : सुबह 10:00 बजे, स्थान : क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू। अस्पताल परिसर में मरीजों का आना शुरू हो गया है। 10:30 बजे तक पंजीकरण काउंटर पर लाइनें लग गईं। पंजीकरण करवाने के बाद मरीज नेत्र और हड्डी रोग ओपीडी में पहुंचे। दोनों ओपीडी में ताला लटका मिला। 11.20 बजे तक मरीज ओपीडी के बाहर चिकित्सकों का इंतजार करते रहे। थक-हार कर करीब 12 बजे तक ओपीडी में चिकित्सक न आने पर जब मरीजों और तीमारदारों ने पूछताछ की तो पता चला कि नेत्र रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ शिविर में गए हैं। दो हड्डी रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर हैं। इस कारण मरीजों को बिना उपचार करवाए लौटना पड़ा। कुछ मरीजों ने मजबूरन निजी अस्पतालों में उपचार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज मोहन लाल, डिणे राम, सुभाष, शकुंतला देवी, अमन शर्मा, मोनिका राणा, शांभवी ठाकुर, निर्मला और दिव्या ने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से परेशानी हुई।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश ने कहा कि तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों को ड्यूटी दिव्यांगता शिविर में लगाई गई है। दो विशेषज्ञ आपातकालीन छुट्टी पर हैं। हड्डी रोग ओपीडी में वीरवार को सेवाएं शुरू होंगी।
समय पर नहीं हो रहा उपचार
सुनील कुमार ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों का उपचार समय पर नहीं हो रहा है। ओपीडी में चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

आंख में चोट, किससे करवाएं उपचार
खेम चंद ने कहा कि उनकी आंख में गंभीर चोट आई हैं। वे अपना उपचार करवाने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू आए हैं। ओपीडी में ताला होने के कारण उपचार नहीं करवा पाए। उन्होंने कहा कि बिना चिकित्सक मरीज किससे उपचार करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed