{"_id":"67cdc62c8576ef2c7c055e21","slug":"in-the-final-match-whistles-kept-blowing-on-fours-and-sixes-kullu-news-c-89-1-klu1002-142864-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फाइनल मैच में चौके-छक्कों पर बजती रही सीटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फाइनल मैच में चौके-छक्कों पर बजती रही सीटियां
Sun, 09 Mar 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के बस स्टेड में मैच देखने के लिए उमड़ी भीड़। इस दौरान ढोल बजाकर मैच का लुत्फ उठाया।-संवा
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच को लेकर दिखा उत्साह
बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थलों में लिया मैच का लुत्फ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। छुट्टी का दिन और भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियन ट्रॉफी का महामुकाबला। रविवार को फाइनल मैच को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर दिखा।
कुल्लू शहर में मैच का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए जगह-जगह एलईडी लगाई गई थीं।जीत का जश्न मनाने के लिए ढोल की व्यवस्था भी की गई थी। शहर में जगह-जगह लगाई गईं एलईडी पर मैच का लुत्फ उठाने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही। लोग सुबह से ही फाइनल मैच देखने का इंतजाम करते नजर आए। जीत का जश्न मनाने के लिए पटाखों का इंतजाम कर लिया गया था। सरवरी बस स्टैंड में लगी स्क्रीन में मैच देखने के लिए लोगों की भीड़ रही।
भारतीय बल्लेबाजों के चौके-छक्कों पर खूब सीटियां बजीं। काफी संख्या में लोग मैच देखने के लिए जुटे रहे। यात्रियों ने भी बसें आने तक मैच का आनंद लिया। अजय कुमार, सुरेश, मोहित ने कहा कि इससे पहले के मैचों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
बस अड्डा कुल्लू के साथ साथ चाय और खाने पीने का ढाबा हो फिर होटल रेस्टोरेंट यहां लगे टीवी और एलईडी के आगे भी क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ दिखाई दी।
इतना ही नहीं समूचे जिला में जिला मुख्यालय कुल्लू के सरबरी, ढालपुर, लोअर ढालपुर, गांधी नगर, शास्त्रीनगर, बदाह, मौहल, भुंतर, पतलीकूहल, मनाली, मणिकर्ण, बंजार, आनी और निरमंड के बाजार में भी दुकानों और ढाबों आदि में क्रिकेट मैच के लिए इसी तरह का जमावड़ा लगा रहा। जबकि लोगों ने रविवार होने के चलते अपने घरों में भी परिवार के साथ मैच का आनंद लिया। क्रिकेट प्रेमी हरी कोहली ने कहा कि भारतीय टीम चैंपियन ट्राफी जीतने की प्रबद दावेदार है। निश्चित रूप से इस बार जीत का सेहरा भारतीय टीम के सिर सजेगा।
विज्ञापन
-- संवाद