फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   peragliding

सोलंगनाला और आसपास 198 मानव परिंदे भरेंगे उड़ान

Wed, 25 May 2016 10:37 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Wed, 25 May 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
peragliding
रोहतांग दर्रे में बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्घ पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला और आसपास क्षेत्र में 198 मानव परिंदे उड़ान भर सकेंगे। तकनीकी कमेटी ने निरीक्षण के बाद सभी औपचारिकताएं पूरी करने वाले 198 पैराग्लाइडरों को उड़ान भरने के लिए हरी झंडी दे दी है। जल्द सोलंगनाला और आसपास के क्षेत्र मानव परिंदों से गुलजार होंगे। पर्यटक भी साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठाएंगे।

विज्ञापन

 इन दिनों पर्यटन सीजन यौवन पर हैं। इसी के साथ अब मानव परिंदे भी सभी उपकरणों और औपचारिकताओं के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। तकनीकी कमेटी के वार्षिक निरीक्षण में 131 नए पैराग्लाइडरों ने फ्लाइंग टेस्ट दिए। वहीं, 67 पैराग्लाइडरों का रिन्यूल किया गया है।
विज्ञापन


सभी के पैराग्लाइडर के सुरक्षा संबंधी उपकरण जांचे गए। सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी होने पर 198 मानव परिंदों को हरी झंडी मिली। दो दिनों तक चले निरीक्षण कार्य में तकनीकी कमेटी ने बारिकियों से जांच परख की। तकनीकी कमेटी के चेयरमैन एसके सलूरिया ने नियमानुसार सभी चीजों को चेक किया। फ्लाइंग के दौरान सभी तकनीकी पहलुओं को जांच परख के बाद भी हरी झंडी दी गई। अब फीस समेत अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने पर पैराग्लाइडरों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इधर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी रत्न गौत्तम ने बताया कि सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी करने वाले आवेदनों के फ्लाइंग टेस्ट लिए गए हैं। तकनीकी कमेटी ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार 198 पैराग्लाइडरों को पैराग्लाइडिंग की अनुमति दी है। सभी पैराग्लाइडर मानकों के अनुसार खरे उतरे हैं। जल्द सभी को लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed