{"_id":"5728d0a74f1c1b9f1c5cd09b","slug":"in-kullu-sweeper-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सफाई व्यवस्था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सफाई व्यवस्था बंद
कुल्लू
Updated Tue, 03 May 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में वेतन न मिलने पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद क्षेत्र में सफाई करने वाले कर्मचारियों को दो माह वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोलकर ढालपुर चौक में धरना-प्रदर्शन किया। कंपनी प्रबंधन से कर्मचारियों ने कई बार वेतन देने की गुहार लगाई। लेकिन कंपनी प्रबंधन ने कार्यालय बंद कर दिया है। कंपनी का टेंडर भी खत्म हो चुका है। कंपनी प्रबंधन वर्ग गायब हो गया है। वहीं कर्मचारियों ने अब सफाई न करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी राहुल और बनीता के अनुसार पहले वेतन हर माह 15 तारीख को मिलता था, लेकिन पिछले दो माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इसके बारे में कई बार नगर परिषद के अधिकारियों से भी बात की गई लेकिन मांग पर गौर नहीं किया गया है। कंपनी का टेंडर खत्म होने के बाद अब नगर परिषद ने टेंडर किसी और ठेकेदार दिया। वेतन नहीं मिलने से उन्हें अब राशन खरीदना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
डोर टू डोर यूनियन के प्रधान अमित कुमार ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को दिक्कतें आ रही हैं। हर बार कोई न कोई ठेकेदार कर्मचारियों से सफाई करवाता है और उसके बाद वेतन नहीं देते हैं। जब तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलता है तो तब तक सफाई का काम नहीं किया जाएगा। इधर, नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी तेज सिंह ठाकुर ने कहा कि इन सफाई कर्मचारियों का लेनदेन कंपनी करती हैं। यदि इन्हें वेतन नहीं मिला है तो इस पर जांच कर कंपनी को वेतन देने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन