फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   patlikuhal sabzi mandi shifted

पतलीकूहल सब्जी मंडी चौथी बार शिफ्ट

Fri, 01 Apr 2016 10:07 PM IST
कुल्लू/ पतलीकूहल
कुल्लू/ पतलीकूहल Updated Fri, 01 Apr 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
patlikuhal sabzi mandi shifted
पतलीकूहल में आढती संघ की बैठक के बाद पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पिछले ढाई दशकों में पतलीकूहल सब्जी मंडी को चौथी बार शिव मंदिर के समीप शिफ्ट किया जा रहा है। इस बार सब्जी मंडी फोरलेन की जद में आई है। इसी कारण अब इसे शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं पलम का सीजन शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। लिहाजा फलों के सीजन के आने से एकदम पहले सब्जी मंडी बदलने की सूचना से आढ़ति संघ में बेचैनी देखी जा रही है। सालाना सौ करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली पतलीकूहल सब्जी मंडी के आढ़ति संघ की बैठक प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में हुई।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी के बदले जाने का मसला उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र के समक्ष उठाया था। सब्जी मंडी के लिए शिवमंदिर के समीप आठ बीघा भूमि देखी गई है। इस भूमि को डीसी के नाम ट्रांसफर कर दिया गया है। जल्द ही यह भूमि सब्जी मंडी के अलाट कर दी जाएगी। वहीं इस संबंध में आढ़ति संघ के अध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि सब्जीमंडी के लिए खुला स्थान मिलने से संघ के 27 आढ़तियों के साथ बागवानों को भी फायदा होगा। वे खुले में अपना उत्पाद रख सकेंगे। इस मौके पर राजीव ठाकुर, अजय ठाकुर, दुर्गा सिंह ठाकुर हरिंचद, अच्छर सिंह और भरत समेत कई आढ़ति मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed