फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   kullu deshra

व्यवसायिक प्लॉट की दरों में पांच फीसदी बढ़ोतरी

Thu, 06 Oct 2016 10:04 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Thu, 06 Oct 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
kullu deshra
हस्तशिल्प बाजार - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान पशु, खेल, मेला, रथ और प्रदर्शनी मैदान में सजने वाले मेले के लिए इस बार व्यवसायिक प्लॉट की दरों में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। महंगा प्लॉट मिलने से व्यापारियों में रोष है। इसका सीधा असर मेले में बिकने वाले सामान के दाम पर देखने को मिल सकता है। हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट्स समेत अन्य को इसमें छूट दी गई है।

विज्ञापन

 अब तक प्लॉट आवंटन से दशहरा उत्सव समिति करीब तीन करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त कर चुकी है। जबकि प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया अभी जारी है। दशहरा उत्सव समिति की ओर से केवल व्यवसायिक प्लॉट आवंटन की दरों पांच प्रतिशत वृद्धि की गई है। जबकि अन्य किसी भी आवंटन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट्स को इस बार पिछले वर्ष की दरों पर ही प्लॉट उपलब्ध होंगे। इस वर्ष गत वर्ष के मुकाबले प्लॉट आवंटन से अधिक आय होने की उम्मीद है। डोम व तंबोला की बोली में भी सीधे तौर पर वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वहीं प्लॉट आवंटन की दरों में बढ़ोतरी के साथ इस वर्ष आय में वृद्धि होना लाजमी है। गत वर्ष दशहरा उत्सव समिति ने प्लॉट आवंटन से करीब चार करोड़ रुपये की आय प्राप्त की थी। डोम से इस बार दशहरा समिति के खाते में करीब 80 लाख ही आए हैं। जबकि गत साल चार डोम की बोली से दशहरा कमेटी को 75 लाख रुपये की कमाई हुई थी। बोली में तंबोला करीब 19 लाख रुपये में बिका है। वहीं गत साल तंबोला की बोली 16.80 लाख रुपये की लगी थी। दशहरा के लिए लगाई गई तंबोला की बोली का पूरा पैसा रेडक्रॉस सोसायटी को जाएगा। इधर, प्लॉट आवंटन समिति के अध्यक्ष एवं एडीसी कुल्लू विनय सिंह धीमान ने बताया कि प्लॉट आवंटन प्रक्रिया जारी है। पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक आय होने की उम्मीद है। डोम और तंबोला में पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक आय प्राप्त हुई है। वहीं, डीसी कुल्लू युनूस ने कहा कि व्यवसायिक प्लॉट की दरों में पांच फीसदी बढ़ोतरी की गई है। वहीं हैंडीलूम व हैंडीक्राफ्ट्स समेत अन्य की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed