फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ignu

इग्नू सेंटर में अब बीएससी भी कर सकेंगे

Tue, 11 Feb 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
ignu
कुल्लू। इग्नू सेंटर कुल्लू 1107 में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। इग्नू के छात्र अब कुल्लू सेंटर में बीएससी की पढ़ाई भी कर सकेंगे। इसका फायदा विशेष तौर पन उन छात्रों को मिलेगा, जो किसी कारणवश विज्ञान की पढ़ाई करने से वंचित हो गए थे।
विज्ञापन

एससी व एसटी छात्रों की फीस भी माफ की गई है। हालांकि इससे पूर्व भी फीस माफी का प्रावधान था। लेकिन पहले फीस भरनी पड़ती थी। फार्म भरने के बाद फीस लौटाने का प्रावधान था। अब फार्म भरते समय या पंजीकरण के समय ही औपचारिकताओं के दौरान फीस माफी का प्रावधान किया गया है। ऐसे में एससी व एसटी वर्ग के छात्रों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। इग्नू कुल्लू अध्ययन केंद्र की कोआर्डिनेटर प्रोफेसर सीमा शर्मा ने कहा कि कुल्लू अध्ययन केंद्र इग्नू में इस बार बीएससी के कोर्सेज भी शुरू हो गए हैं। सभी प्रकार के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्सेज में पंजीकरण करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी, 2020 है। बिना विलंब शुल्क के इग्नू में किसी भी डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश लिया जा सकता है। इग्नू में पंजीकरण करने वाले छात्रों के लिए सॉफ्ट कापी भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे छात्रों के लिए किताबों का बोझ कम होगा। फीस में भी 15 फीसदी छूट मिलने का प्रावधान किया गया है। इससे सिर्फ वे ही छात्र लाभान्वित होंगे, जो फार्म भरते समय विकल्प में डिजिटल स्टडी को तरजीह देते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण करवाते समय गलत या अधूरी जानकारी न भरें। साथ ही ई-सामग्री का चयन करने पर छूट का भी लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed