फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   If you set up street vendors, your goods will be confiscated

Kullu News: सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाई तो जब्त होगा सामान

Wed, 19 Feb 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Feb 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
If you set up street vendors, your goods will be confiscated
मनाली में फुटपाथ पर लगी दुकान ।-संवाद
नगर परिषद क्षेत्र मनाली में शुरू की मुहिम, खुद कब्जे हटाने को कहा
विज्ञापन

चेताया... नहीं हटाईं रेहड़ी-फड़ी तो नगर परिषद उठा लेगी सारा सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली में फुटपाथ और सड़क किनारे अब रेहड़ी-फड़ी नहीं लगाई जा सकेंगी। नगर परिषद ने शहर से अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। लाउडस्पीकर के माध्यम से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को खुद कब्जे हटाने को कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि खुद कब्जे नहीं हटाए तो सामान जब्त किया जाएगा।

मनाली शहर में जगह-जगह रेहड़ी-फड़ी लगाकर लोग कारोबार कर रहे हैं। ऐसे लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फुटपाथ, सड़क किनारे सिड्डू, मोमोज, गोल-गप्पे, मूंगफली, गुलाब जामुन बेचने वाले जगह घेर रहे हैं। इससे लोगों को चलने फिरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मालरोड में भी लोग चलते-फिरते दुकानदारी चला रहे हैं। इसको लेकर नगर परिषद गंभीर हो गई है। ऐसे लोगों को हटाने के लिए नगर परिषद ने विशेष अभियान चलाया है। फिलहाल, सभी को लाउडस्पीकर के माध्यम से होने कब्जे खुद हटाने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि, चेतावनी के बावजूद कई लोग होनी दुकानदारी जारी रखे हैं। नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज लारजे ने कहा कि फुटपाथ घेरने वालों को चेतावनी दी गई है। उन्हें खुद अपना सामान उठाने को कहा गया है। चेतावनी के बावजूद कोई नहीं माना तो उनका सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन


--दुकानों से आगे बढ़ाया सामान, तंग हुए रास्ते
मनाली। शहर में दुकानदार भी अपना सामान शटर से आगे बढ़ाकर लगा रहे हैं। कई स्थानों पर दो तो कई स्थानों पर छह फीट तक जगह घेरी गई है। इससे लोगों को पैदल चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटक भी तंग गलियों में जाने से कतराने लगे हैं। परिणाम स्वरूप पिछले बाजारों तक पर्यटक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed