फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   If the medical report confirms then the problems of the accused will increase

Kullu News: मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई तो बढ़ेंगी आरोपियों की मुश्किलें

Sun, 09 Mar 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 09 Mar 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
If the medical report confirms then the problems of the accused will increase
नग्गर क्षेत्र के नशाला गांव में ग्रामीणों ने नशा करते पकड़े थे चार युवक
विज्ञापन

पुलिस ने हिरासत में लेकर मेडिकल करवाने के बाद भेज दिए थे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। बीते दिनों नग्गर क्षेत्र के नशाला गांव में ग्रामीणों ने चार युवकों को चिट्टा का नशा पकड़े है। इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब इस केस का दारोमदार मेडिकल रिपोर्ट पर टिक गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और आरोपियों को हिरासत में लेकर पतलीकूहल थाना लाई थी।
थाना प्रभारी रजत ठाकुर ने बताया कि आरोपियों के पास कानूनी दृष्टिकोण से प्रत्यक्ष तौर पर कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ था। इसके बाद उन्हें छोड़ना पड़ा। इससे पहले पुलिस ने उनकी मेडिकल जांच करवाई है। यदि मेडिकल रिपोर्ट में चिट्टा के अंश पाए जाते हैं तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

वीडियो में जो चिट्टा दिख रहा है, यदि मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि होती है कि आरोपियों ने नशा किया था, तो पुलिस इसे उनके कब्जे से मिला हुआ मानने को बाध्य हो जाएगी। इस आशंका के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के नाम-पते और आधार कार्ड नंबर अपने पास रख लिए हैं। गौर रहे है कि दो दिन पहले रायसन में भी ग्रामीणों ने नशेड़ियों को चिट्टा पीते हुए पकड़कर उन्हें मुर्गा बनाकर सबक सिखाया था। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि चिट्टा का नशे को जड़ से मिटाने के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड़ में है, जिसके चलते आए दिन चिट्टे के तस्कर गिरफ्तार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed