फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   If the accused is not caught soon, buses will not run on local routes today

Kullu News: आरोपी जल्द नहीं पकड़े तो आज लोकल रूटों पर नहीं चलाएंगे बसें

Thu, 07 Nov 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 07 Nov 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
If the accused is not caught soon, buses will not run on local routes today
कुल्लू के बाहराहार मार्ग पर एचआटीसी के चालक के साथ हुई मारपीट मामले को लेकर प्रदर्शन करते चालक-
कुल्लू। परिवहन निगम के कुल्लू डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला गरमा गया है। एचआरटीसी चालक और परिचालक संघ ने संयुक्त रूप से वीरवार को अंतरराज्यीय बस अड्डा में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दोनों यूनियनों ने प्रशासन और पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इस समय के भीतर चालक से मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो शुक्रवार को एचआरटीसी के सभी लोकल रूटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि अंतरराज्यीय बस अड्डा से कुल्लू-दोहरनाला-बाराहारा रूट पर जा रही एचआरटीसी बस के चालक के साथ रास्ते में पास के लिए माल वाहन ऑटो चालक ने कहासुनी और मारपीट की थी। ऐसे में एचआरटीसी के चालक और परिचालक संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। इसके लिए 24 घंटे का समय दिया है। एचआरटीसी के चालक संघ के प्रधान तेज राम और परिचालक संघ के प्रधान प्रेम चंद ने कहा कि चालक के साथ मारपीट की घटना चिंताजनक है। कुल्लू-बाराहार रूट पर सेवाएं देना बंद कर दिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो शुक्रवार से सभी लोकल रूटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चालक के साथ मारपीट की शिकायत पुलिस में दी गई है। मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। चालक और परिचालक संघ ने 24 घंटे में कार्रवाई न होने के बाद बस सेवाएं प्रभावित करने का अल्टीमेटम दिया है। दोनों यूनियनों के पदाधिकारियों से वार्ता कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। -किशोरी लाल, क्षेत्रीय प्रबंधक
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed