{"_id":"68446d0ddedddb7f2f08dbfc","slug":"if-demands-are-not-met-pensioners-will-start-a-struggle-kullu-news-c-89-1-klu1002-149365-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मांगें न मानीं तो संघर्ष का बिगुल फूकेंगे पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मांगें न मानीं तो संघर्ष का बिगुल फूकेंगे पेंशनर
Sat, 07 Jun 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 07 Jun 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
सरकार को दी सड़क पर उतरने की चेतावनी, बोले- बार-बार की जा रही अनदेखी
कहा- जल्द जेसीसी का गठन करें सीएम, पेंशनरों की समस्या का तलाशें समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश सरकार पेंशनरों की समस्या जल्द हल करे, अन्यथा सड़क पर उतरकर संघर्ष का बिगुल फूंका जाएगा। यह बात हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने कही।
वह भुंतर के शिव मंदिर में आयोजित खंड स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता एनके हांडा ने की। इस मौके पर पेंशनरों ने अपने-अपने विचार रखे। पेंशनरों ने कहा कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। बार-बार मांग करने के बाद भी सरकार नहीं सुन रही है। ऐसे में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने पर विचार किया गया। प्रतिनिधियों ने इस दौरान पेंशनरों से आह्वान किया कि वे अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि पेंशनरों की अनदेखी न की जाए, अन्यथा वे सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाएंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पेंशनरों की जेसीसी का गठन किया जाए। उनके साथ बैठक बुलाकर समस्या का समाधान तलाश किया जाए। उन्होंने उप मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया है कि एचटीसी के पेंशनरों की पेंशन भी समय रहते प्रदान की जाए।
विज्ञापन
उपायुक्त से आग्रह किया है कि महासंघ के साथ एक बैठक जल्द बुलाई जाए, ताकि प्रशासन से संबंधित पेंशनरों की समस्याओं का समाधान निकल जाए। बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरन देव शर्मा, प्रदेश संयुक्त सचिव ओपी शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव हरि सिंह नेगी, प्रदेश सचिव बुद्धि सिंह मियां उपस्थित रहे।
--