Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Iceberg cabbage prices have fallen by up to Rs 60.

Kullu News: आइसबर्ग गोभी के 60 रुपये तक गिर गए दाम

Sun, 24 May 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Iceberg cabbage prices have fallen by up to Rs 60.
न्यूली (कुल्लू)। आइसबर्ग गोभी के दामों में एकाएक गिरावट आई है। सब्जी मंडियों में आइसबर्ग 40 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है, जबकि सीजन के शुरुआती दिनों में 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक दाम मिले। अब दामों में गिरावट आई है। सब्जी मंडी में किसानों को फसल के 60 रुपये तक कम दाम मिल रहे हैं। ऐसे में किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का फसल पर किया गया खर्च तक नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन

सैंज घाटी के किसान बुधराम, निमत राम, आलम चंद, सुआरू राम, देवीचंद ने कहा कि शैंशर क्षेत्र में ही 90 फीसदी किसानों ने आइसबर्ग गोभी को उगाया है। इसकी देश के बड़े बाजारों में मांग अधिक रहती है और दाम भी बेहतर मिलते हैं, लेकिन इस बार एकाएक दाम गिरे हैं। इसके कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी किसानों के खेतों में ही फसल है और कम दाम मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान का डर सताने लगा है। सब्जी मंडियों में 40 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से दाम मिल रहे हैं, जबकि लागत और किराया मिलाकर एक किलोग्राम पर इससे अधिक खर्च आ रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से किसानों को राहत प्रदान करने की मांग की है। कहा कि सब्जी मंडियों में फसलों के दामों में स्थिरता बनाई रखी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed