फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ice hockey assosiation met with cm

मुख्यमंत्री से मिली आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहौल-स्पीति

Wed, 08 Dec 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
ice hockey assosiation met with cm
आईस हॉकी एसोसियेशन ऑफ लाहौल-स्पीति मुख्यमंत्री को काजा में पहली बार राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी प्? - फोटो : Kullu
केलांग/रोहतांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र स्पीति के उपमंडल मुख्यालय काजा में पहली बार राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता होने जा रही है। इसके लिए 25 दिंसबर से राष्ट्रीय डेवलपमेंट शिविर काजा में लगने जा रहा है। इसको लेकर लाहौल-स्पीति आइस हॉकी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा की अगवाई में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ऑकओवर में मिला। मंत्री मारकंडा ने काजा में होने वाली राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 व नेशनल डेवलपमेंट शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने का आग्रह किया। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगें भी रखीं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आश्वासन दिया है कि इस आयोजन में अवश्य आएंगे तथा हर संभव सहायता इस आयोजन को सफल बनाने में करेंगे। उन्होंने कहा कि स्पीति जैसे क्षेत्र में इस तरह का आयोजन बड़ी बात है। इस दौरान एसोसिएशन के उपाध्यक्ष छेरिंग बोध, महासचिव कुंगा तंडुप, कोषाध्यक्ष डा विकास रोपा, कार्यकारी सदस्य डॉ. तेंजिन नोरबू, संजीवन राय व राष्ट्रीय कोच अमित बेलबाल शामिल रहे।
विज्ञापन

बाक्स
25 से शुरू होगा नेशनल डेवलपमेंट शिविर
25 दिंसबर से काजा में राष्ट्रीय डेवलपमेंट शिविर में देशभर से करीब 80 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। जबकि राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता अगले साल 16 जनवरी से 20 जनवरी तक होने की संभावना है। इसमें देश की पांच से सात टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में रोजाना दो से तीन मैच होंगे। शिविर में हैदराबाद, लेह, चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई व हिमाचल के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता के लिए माइनस तापमान में आइस हॉकी रिंक तैयार किया जा रहा है। एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने कहा कि शिविर और प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर कार्य चल रहा है। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed