{"_id":"69e9076ca3e38fe9d208611a","slug":"hundreds-of-people-took-the-blessings-of-the-deity-khudiyal-kullu-news-c-89-1-ssml1012-174494-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैकड़ों लोगों ने लिया देवता खुडीजल का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैकड़ों लोगों ने लिया देवता खुडीजल का आशीर्वाद
विज्ञापन
कुल्लू। बैसाख संक्रांति शुरू होते ही जिले में देवी-देवताओं के सम्मान में मेलों का आयोजन शुरू हो गया है। बुधवार को जिले के बाह्य सराज के अधिष्ठाता देवता खुडीजल के सम्मान में एक दिवसीय लगौटी ठिरशु मेले का आयोजन किया गया। देवता की वास स्थली देहुरी देवालय से दोपहर बाद दो बजे खुडीजल की रथयात्रा लगौटी के लिए रवाना हुई। करीब एक किलोमीटर तक निकली देवता की रथयात्रा के बाद देवता का लगौटी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यहां स्कूल प्रबंधन समिति लगौटी और शिक्षकों ने देवता खुडीजल का भव्य स्वागत किया।
देवता खुडीजल के लगौटी पारंपरिक मेले में देवता के हरियानों समेत क्षेत्र एवं चार पंचायतों से सैकड़ों लोगों ने शिरकत की और देवता का आशीर्वाद लिया। मेले में लगौटी, फनौटी, टकरासी और करशैईगाड़ पंचायतों के अलावा बिशलाधार और साथ लगते मंडी जिले के लोगों ने देवता के दर्शन किए। लगौटी मेला स्थल पर पहुंचने के बाद खुडीजल ने ढोल-नगाड़ों, करनाल, नरसिंगों और शहनाई की स्वरलहरियों में देव नृत्य किया। देवता संग लोग भी झूम उठे। कारदार शेर सिंह और सचिव पूर्ण शर्मा ने कहा कि देवता खुडीजल का पारंपरिक लगौटी मेला हर वर्ष बैसाख संक्रांति के नौ प्रविष्टे को मनाया जाता है।
लगौटी पहुंचने पर देवता ने मले की परंपरा निभाई। इस दौरान रघुपुर घाटी से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और देवता का आशीर्वाद लिया। पूर्ण शर्मा ने कहा कि 23 अप्रैल को देवता जुहड़ गांव के दौरे पर जाएंगे।