{"_id":"60faf5ab8ebc3ecf0c072337","slug":"huge-jump-in-tomato-prices-kullu-news-sml377818112","type":"story","status":"publish","title_hn":"टमाटर के दामों में आया भारी उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टमाटर के दामों में आया भारी उछाल
विज्ञापन
भुंतर सब्जी मंडी में टमाटर की पैकिंग करने में जुटे पैकर।
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू/खराहल। जिले में टमाटर के दामों एकाएक उछाल आने से किसान के चेहरों पर रौनक आ गई है। जिला कुल्लू में पिछले कुछ सालों से टमाटर का उत्पादन बड़े पैमाने पर हो रहा है। बताया जा रहा है कि मैदानी क्षेत्रों में बरसात के चलते टमाटर की फसल खराब होने से सूबे के टमाटर के दामों में वृद्धि हो गई है।
एक सप्ताह पहले जिले की स्थानीय मंडियों में टमाटर पांच से 10 रुपये तक बिका रहा था। वीरवार को टमाटर की 15 से 17 रुपये तक बोली लगी थी। लेकिन शुक्रवार को प्रति किलो टमाटर के दाम में 15 रुपये और बढ़ोतरी हुई है। इससे मंडियों में ए श्रेणी का टमाटर 30 रुपये किलो बिका है। जिला कुल्लू में करीब 1500 हेक्टेयर भूमि पर टमाटर की खेती हो रही है। कई क्षेत्रों में बीमारी के कारण फसल को नुकसान भी हुआ। लेकिन एकाएक दाम बढ़ने से अब नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है। घाटी के टमाटर उत्पादक अनूप भंडारी, देवेंद्र सिंह, नवीन ,अनिश, रितेश, प्रताप पठानिया, ज्ञान ठाकुर, रोशन लाल तथा कर्म चंद आदि ने कहा कि टमाटर के दामों में अचानक उछाल आने से किसानों की आर्थिकी निश्चित तौर पर मजबूत होगी। उधर, बंदरोल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर ने कहा कि शुक्रवार को सुपर टमाटर 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब बिका है। उधर, कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के मार्केटिंग कमेटी के सचिव सुशील गुलेरिया ने बताया कि टमाटर की कीमत में वृद्धि होने से किसानों को लाभ पहुंचेगा और उनकी आर्थिकी मजबूत होगी।
इन किस्मों को उगा रहे किसान
बाक्स: जिला कुल्लू में पिछले कुछ सालों से टमाटर की खेती बड़े पैमाने पर हो रही है। बेमौसमी फसल पैदा होने से किसानों को उम्दा दाम भी मिलते है। जिला कुल्लू में हिम सोना, यूएस 2853, लाल सोना, देव भूमि, मणिक तथा तोहफा आदि किस्मों को उगाया जा रहा है।