फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC started additional bus service from Kullu to Keylong

Kullu News: एचआरटीसी ने कुल्लू से केलांग के लिए शुरू की अतिरिक्त बस सेवा

Thu, 04 May 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
HRTC started additional bus service from Kullu to Keylong
कुल्लू। पर्यटन सीजन शुरू होते ही लाहौल-स्पीति में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। घाटी में काफी अधिक संख्या में पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। ऐसे में हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग डिपो ने कुल्लू से केलांग के लिए अतिरिक्त बस सेवा शुरू कर दी है। कुल्लू बस अड्डे से निगम की यह बस शाम 3:55 बजे चलेगी और 5:30 बजे मनाली से केलांग के लिए रवाना होगी। बस शाम करीब 7:30 बजे केलांग पहुंचेंगी।
विज्ञापन




अतिरिक्त बस सेवा शुरू होने से लाहौल जाने वाले यात्रियों और लाहौल से कुल्लू आने वाले लोग लाभान्वित होंगे। पर्यटन सीजन के दौरान सैलानियों को भी इस बस का फायदा मिलेगा। गौर रहे कि अटल टनल रोहतांग होकर एचआरटीसी प्रबंधन बसों का संचालन कर रहा है। निगम ने अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के लिए भी बस चलाई हुई है।
विज्ञापन




हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग डिपो के प्रबंधक अंशित शर्मा ने कहा कि कुल्लू से केलांग के लिए अतिरिक्त बस सेवा शुरू की गई है। इसका फायदा कुल्लू और लाहौल के यात्रियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र होने के बावजूद एचआरटीसी द्वारा लोगों को परिवहन सुविधा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed