फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC is ready, buses will reach wherever the demand comes from

Kullu News: एचआरटीसी तैयार, जहां से आएगी मांग, वहां पहुंचेगी बस

Mon, 29 Sep 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 29 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
HRTC is ready, buses will reach wherever the demand comes from
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए निगम ने की 20 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था
विज्ञापन

श्रद्धालुओं और लोगों की सुविधा के लिए जरूरत पड़ने पर विशेष रूटों पर दौड़ेंगी
राजीव नैय्यर
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में जब देव संस्कृति की भव्य झलक देखने हजारों श्रद्धालु घाटियों में उतरेंगे, तब उनका सफर भी उतना ही सहज और सुगम होगा।
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने इस महाकुंभ के लिए यात्रा प्रबंधन की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। जिले के जिस भी क्षेत्र से मांग आएगी, वहां तक बस भेजी जाएगी। भीड़ को देखते हुए 20 अतिरिक्त बसें तैयार रखी गई हैं। ये जरूरत पड़ने पर विशेष रूटों पर चलाई जाएंगी। एचआरटीसी का यह प्रयास सुनिश्चित करेगा कि न कोई श्रद्धालु पीछे रह जाए और न ही किसी को सफर में तकलीफ उठानी पड़े।
विज्ञापन

दशहरा उत्सव में पर्यटकों और आम लोगों को आवाजाही में समस्या न हो, इसके लिए एचआरटीसी ने भी कमर कसी है। निगम दो से आठ अक्तूबर तक मनाए जाने वाले दशहरा में विशेष तौर पर बसें चलाएगा। सवारियों की मांग के अनुसार स्पेशल बसें रूटों पर दौड़ाई जाएंगी। निगम ने बस संचालन की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। सवारियां बढ़ने पर अतिरिक्त रूटों में इन बसों को चलाने की व्यवस्था की गई है। उधर, एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि निगम दशहरा में जरूरत के अनुसार बसों को चलाएगा। जिले में चल रहीं बसों की स्पेशल रूटों पर भी अतिरिक्त सेवाएं ली जाएंगी। इसके लिए करीब 20 बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
महाकुंभ में हजारों लोगों की परोक्ष भागीदारी
हजारों लोगों की परोक्ष भागीदारी वाले देवी-देवताओं के इस महाकुंभ में यातायात सुविधा परेशानी न बने, इसके लिए दशहरा में निगम लंबे रूटों के साथ ग्रामीण इलाकों के लिए सेवा जारी रखेगा। निगम के कुल्लू-भुंतर, बजौरा, लगवैली, खराहल, मणिकर्ण, मनाली, सैंज, बंजार, आनी के बीच 150 से अधिक लोकल रूट हैं। इन सभी पर बसों को चलाया जा रहा है। इसके अलावा सवारियां बढ़ने पर अतिरिक्त बसें संचालित करने की तैयारी भी है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed