फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC depot Kullu suffered a loss of Rs 1.25 crore during the rainy season

Kullu News: बरसात में एचआरटीसी के डिपो कुल्लू को 1.25 करोड़ की चपत

Mon, 18 Aug 2025 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 18 Aug 2025 06:17 AM IST
विज्ञापन
HRTC depot Kullu suffered a loss of Rs 1.25 crore during the rainy season
...खास खबर
विज्ञापन

डेढ़ माह से जगह-जगह भूस्खलन होने से बंद रहीं सड़कें, कई रूट हुए प्रभावित
लंबे और लोकल रूटों पर बार-बार थम रहे बसों के पहिये
राजीव नैय्यर
कुल्लू। किरतपुर-मनाली हाईवे मंडी से कुल्लू के बीच बार-बार भूस्खलन होने से अवरुद्ध हो रहा है। वहीं, जिलेभर में भारी बारिश के कारण अधिकतर सड़कें बंद हैं। ऐसे में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों के पहिये थम रहे हैं। इससे एचआरटीसी के कुल्लू डिपो को डेढ़ माह में 1.25 करोड़ का नुकसान हुआ है।
गौरतलब है कि एचआरटीसी के जिले में 306 रूट हैं। इनमें 50 से अधिक रूट डेढ़ माह से बंद हो रहे हैं और कई रूटों पर बसों को आधे रास्ते तक चलाया जा रहा है। मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना, पठानकोट, धर्मशाला, शिमला सहित अन्य लंबे रूटों पर चलने वाली डीलक्स, साधारण और वोल्वो बसों को मंंडी जिले के बस अड्डा से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, रविवार को भी कुल्लू और बंजार उपमंडल की 23 सड़कें बंद रहीं। इनमें 20 बंजार और तीन कुल्लू उपमंडल की सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों के बंद होने से रविवार को भी निगम के 35 से अधिक रूटों पर बस सेवा प्रभावित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ माह से किरतपुर-मनाली हाईवे और स्थानीय सड़कें बार-बार बंद होने से बस संचालन में परेशानी आ रही है। एचआरटीसी प्रबंधन जहां तक सड़कों पर बसों का संचालन किया जा सकता है। वहां तक बसों का संचालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी कुल्लू डिपो को खराब मौसम और सड़कें बंद होने से अब तक करीब 1.25 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा है। -डीके नारंग, उपमंडलीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed