फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hrtc bus of manali will go till chandigarh

फिर मनाली से चडीगढ़ तक ही चलेंगी एचआरटीसी बसें

Mon, 25 Jan 2021 07:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Hrtc bus of manali will go till chandigarh
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू की दिल्ली जाने वाली बसें चंडीगढ़ तक ही सेवाएं जाएंगी। किसान आंदोलन के कारण बढ़ते तनाव के बीच बसों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इससे एक बार फिर निगम ने रूट में फेरबदल किया है।
विज्ञापन

यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए मनाली-दिल्ली रूट पर जाने वाली बसों को चंडीगढ़ तक चलाया जाएगा। दिल्ली तक मनाली से सीधे बसों के न जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। हालांकि निगम ने हाल ही में वाया ईस्टर्न एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की थी। लेकिन बढ़ते तनाव के कारण दोबारा दिल्ली के लिए बसों को जाने की अनुमति प्रदान नहीं की जा रही है। ऐसे में निगम ने चंडीगढ़ तक ही दिल्ली रूट पर जाने वाली बसों को संचालित करने का फैसला लिया है। घाटी में ताजा बर्फबारी के चलते पर्यटक कुल्लू-मनाली का रूख कर रहे हैं। इससे यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। निगम भी दिल्ली के लिए सामान्य बसों के साथ डिलक्स और वोल्वो बसों को संचालित कर रहा है। लेकिन किसान आंदोलन के कारण दोबारा दिल्ली के लिए बसों का संचालन निगम को मजबूरन बंद करना पड़ा है। हालांकि निगम ने निर्धारित समय सारिणी के अनुसार दिल्ली रूट पर चंडीगढ़ तक बस सेवा जारी रखी है। उधर, इस संबंध में निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि 28 जनवरी तक दिल्ली रूट पर जाने वाली सभी बसों को चंडीगढ़ तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम की सामान्य बस को सुबह चार और शाम साढ़े नौ, डिलक्स बस शाम पांच तथा शाम साढ़े छह बजे मनाली से चंडीगढ़ तक भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed