फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HPU violence case should be investigated impartially: ABVP

एचपीयू में हिंसा मामले की निष्पक्ष जांच करें : एबीवीपी

Wed, 19 Mar 2025 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Mar 2025 05:31 AM IST
विज्ञापन
HPU violence case should be investigated impartially: ABVP
जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। -
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में 11 मार्च को छात्र संगठनों के बीच हुई हिंसा मामले की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। एबीवीपी कुल्लू इकाई ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार, प्रशासन और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एबीवीपी कुल्लू इकाई के जिला संयोजक सारांश बौध ने कहा कि हाल ही में विश्वविद्यालय में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया था, लेकिन प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने सिर्फ एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर एकतरफा कार्रवाई की। जबकि एसएफआई की पहले भी कई बार हिंसा और गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आ चुकी है।
विज्ञापन

सारांश बौध ने कहा कि एबीवीपी कुल्लू इकाई सरकार और प्रशासन से मांग करती है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो एबीवीपी बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन करेगी। एबीवीपी ने प्रशासन से अपील की कि विश्वविद्यालय में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed