{"_id":"decc22e5e070046bd7c49021d77f59ec","slug":"house-burnt-in-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालंग में ढाई मंजिला मकान में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शालंग में ढाई मंजिला मकान में आग
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 14 Nov 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को शालंग गांव में एक ढाई मंजिला मकान में आग लग गई। आग की इस घटना में जहां दो कमरे जलकर पूरी तरह राख हो गए, वहीं तीन तोला सोना भी आग की भेंट चढ़ गया। इधर, सूचना मिलते ही कुल्लू से फायर ब्रिगेड के जवान वाहन के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए लेकिन तब तक गांव के लोगों ने मिल कर आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शनिवार दोपहर बाद शालंग गांव में आलम चंद पुत्र पोशू राम के घर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। वहीं, सूचना फायर बिग्रेड को भी दे दी गई। लेकिन, जब तक फायर बिग्रेड के जवान मौके पर पहुंचे, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। लेकिन, लोग दो कमरों को जलने से नहीं बचा सके। आग की घटना में जहां दो कमरे जल कर राख हो गए, वहीं तीन तोला सोना भी आग की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा घर में रखी करीब बीस हजार से अधिक नकदी भी जल गई है।
फायर अधिकारी दुर्गा दास ने बताया कि अग्निशमन विभाग के जवानों के पहुंचने से पहले लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन