{"_id":"683843b6e820143f7f07841b","slug":"hotels-restaurants-and-dhabas-will-have-to-display-notices-of-a-fine-of-rs-5000-for-littering-kullu-news-c-89-1-ssml1012-148619-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: होटलों, रेस्तरां और ढाबों में प्रदर्शित करने होंगे कूड़ा फैलाने पर 5,000 रुपये जुर्माना वाले नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: होटलों, रेस्तरां और ढाबों में प्रदर्शित करने होंगे कूड़ा फैलाने पर 5,000 रुपये जुर्माना वाले नोटिस
Fri, 30 May 2025 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 30 May 2025 05:53 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू के अधिकार क्षेत्र में आने वाले होटल, रेस्तरां, ढाबा, गेस्ट हाउस को अपने रिसेप्शन व काउंटर पर अब अनुचित अपशिष्ट निपटान व कूड़ा फैलाने पर 5,000 रुपये जुर्माना वाले नोटिस/पोस्टर लगाने होंगे। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद अब नगर परिषद कुल्लू सख्त हो गई है। अब नगर परिषद कुल्लू की ओर से होटल, रेस्तरां, ढाबा, गेस्ट हाउस व आतिथ्य प्रतिष्ठान को कहा गया है कि वे अपने रिसेप्शन/काउंटर पर नोटिस/पोस्टर प्रमुखता से प्रदर्शित करें। जिसमें अनुचित अपशिष्ट निपटान और कूड़ा फैलाने पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना स्पष्ट रूप से दर्शाया गया हो। अनुपालना न करने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अतिरिक्त यह भी सुनिश्चित करें कि रिसेप्शन व काउंटर और अन्य सुविधाजनक स्थानों पर गीले व सूखे कूड़ेदान उपलब्ध करवाए जाएं। गौर रहे कि नगर परिषद कुल्लू के तहत कुल 11 वार्ड आते हैं। टिकरा बाबड़ी से लेकर रामशिला तक नगर परिषद का क्षेत्र फैला हुआ है। नगर परिषद क्षेत्र में करीब 100 से अधिक आतिथ्य इकाइयां हैं। नगर परिषद कुल्लू के तहत करीब 20,000 से अधिक की आबादी आती है। बरहाल नगर परिषद कुल्लू की इस सख्ती का असर शहर में कचरा निष्पादन पर देखने को मिलेगा।
यह उचित अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जागरूकता और मजबूत बनाने में सहायक होगा। न्यायालय की ओर से इस तरह के आदेश मिले हैं। अनुपालना न करने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-अनुभव शर्मा, ईओ, नगर परिषद कुल्लू
शहर में ही डंप करना पड़ रहा है कचरा
वर्तमान में नगर परिषद के पास अपनी डंपिंग साइट नहीं है। शहर के बीच ही सूखा व गीला कचरा एकत्रित करके जमा किया जा रहा है। यहां गीले कचरे का कंपोस्टर से निष्पादन किया जा रहा है जबकि सूखे कचरे को बागा सीमेंट प्लांट भेजा जा रहा है।