{"_id":"65b2a958b16f989418064628","slug":"hoteliers-will-organize-travel-fair-to-increase-tourism-kullu-news-c-89-1-ssml1012-115571-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पर्यटन को बढ़ाने के लिए ट्रेवल फेयर करवाएंगे होटलियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पर्यटन को बढ़ाने के लिए ट्रेवल फेयर करवाएंगे होटलियर
Fri, 26 Jan 2024 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन कारोबार को बढ़ाने के लिए जल्द ही मनाली में ट्रेवल फेयर का आयोजन किया जाएगा। होटलियर एसोसिएशन मनाली की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
वीरवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में जहां कई फैसले लिए गए, वहीं पर्यटन की अनदेखी पर प्रदेश और केंद्र सरकार पर तल्खी जताई गई। बैठक में कहा गया कि आपदा के बाद यातायात सुचारु हो गया है लेकिन कई स्थानों पर सड़क की हालत अभी भी खस्ता है।
ऐसी जगहों पर जल्द से जल्द काम शुरू किया जाना चाहिए। बाईपास के निर्माण में भी देरी की जा रही है। मांग उठाई कि जब तक बाईपास का कार्य शुरू नहीं होता है तब तक वशिष्ठ चौक से ओल्ड मनाली तक ब्यास पर पुल बनाया जाए। इससे भी समस्या का समाधान हो सकता है। बैठक के बाद अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि मनाली में फर्जी वेबसाइट बनाकर बुकिंग ली जा रही है। इसके कारण पर्यटक परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रशासन और पुलिस ने ऐसी साइटों की जांच के साथ ही बिना पंजीकरण चल रहे होटल और गेस्टहाउस को बंद करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इसमें होटलियर एसोसिएशन प्रशासन और पुलिस विभाग का पूरा सहयोग करेगी। मुकेश ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से विभिन्न विभागों को पर्यटन विकास के लिए सुझाव भेजे जाते रहे हैं लेकिन उनकी हमेशा अनदेखी हुई है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने पर्यटन कारोबारियों को किसी भी तरह की राहत नहीं दी है।
मुकेश ने बताया कि होटलियर एसोसिएशन जल्द ही मनाली में ट्रेवल फेयर करवाने की योजना बना रही है। सरकार के सहयोग से ट्रेवल फेयर करवाकर ट्रेवल एजेंट, बुकिंग एजेंसियों को आमंत्रित कर मनाली में पर्यटन स्थलों की सैर के साथ पर्यटन से जुड़ी खूबियां भी बताई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पर्यटन से जुड़ी तमाम समस्याएं सरकार के समक्ष उठाई जाएंगी। बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर, महासचिव निहाल ठाकुर, सह सचिव मान चंद ठाकुर, गौरव ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद

बीसलपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को दिए गए प्रशस्ति पत्र । संवाद