फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   hotel pack in manali

रोहतांग दर्रा खुलने पर मनाली सैलानियों से गुलजार

Tue, 24 May 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो, अमर उजाला मनाली (कुल्लू) Updated Tue, 24 May 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए खुलने पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली के होटल पर्यटकों से पैक हो गए हैं। वर्तमान में सरकारी होटलों में फुल ऑक्यूपेंसी चल रही है। जबकि प्राइवेट होटलों में 90 फीसदी से अधिक ऑक्यूपेंसी चल रही है। रोहतांग दर्रा में बर्फ के दीदार के लिए पर्यटक क्रेजी हैं। इन दिनों बर्फ के बीच अठखेलियां करने के लिए बाहरी राज्यों से पर्यटक भारी संख्या में पर्यटन नगरी कुल्लू मनाली पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से पर्यटन कारोबारी भी चहके हुए हैं। प्राइवेट होटलों में अच्छी खासी बुकिंग से कारोबार खूब चमका हुआ है। अन्य पर्यटन कारोबारी भी पर्यटकों के पहुंचने से गदगद हैं। आधा मई महीना बीतने के बावजूद रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए न खुलने से पर्यटन कारोबारी निराश चल रहे थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कारोबारियों को खूब कारोबार चला हुआ है।
विज्ञापन


रोजाना केवल 1200 वाहनों को रोहतांग जाने की है अनुमति
रोहतांग जाने के लिए पर्यटकों में मारामारी चल रही है। लेकिन रोजाना केवल 1200 पेट्रोल व डीजल वाहनों को ही रोहतांग जाने की अनुमति दी जा रही है। रोहतांग जाने के लिए पर्यटक दो-तीन दिन मनाली में रुककर इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


रोहतांग खुलने से बढ़ा पर्यटन कारोबार : अनूप
उधर, होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ने बताया कि वर्तमान में 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है। रोहतांग खुलने के बाद पर्यटन कारोबार बढ़ा है। जून माह में भी इसी तरह पर्यटन कारोबार चलने की  उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी होटलों में फुल ऑक्यूपेंसी : कुलदीप
वहीं, टूरिज्म के डीजीएम कुलदीप शर्मा ने बताया कि वर्तमान में सभी सरकारी होटलों में फुल ऑक्यूपेंसी चल रही है।
 
जून माह के लिए भी सरकारी होटल पैक
जून माह के त्नलिए मनाली में सरकारी क्षेत्र के सभी होटल एडवांस में बुक हो गए हैं। जून के पहले व दूसरे सप्ताह की फुल ऑक्यूपेंसी चल रही है। हालांकि निजी क्षेत्र के होटल में करीब 60 फीसदी एडवांस बुकिंग चल रही है। मई माह के आखिरी तक यह बुकिंग भी 90 फीसदी से अधिक होने की उम्मीद जताई जा रही है।


मंगलवार को भी खुला रखा जाए रोहतांग दर्रा
रोहतांग दर्रा मंगलवार को बीआरओ की तरफ से सड़क की देखरेख के लिए बंद रहता है। होटलियर एसोसिशन मनाली ने मंगलवार को भी रोहतांग खोलने की मांग की है, ताकि बाहरी राज्यों से पहुंच रहे
पर्यटक निराश न हों और पर्यटन कारोबार में इजाफा हो सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed