फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hospitals are overcrowded with patients during the festive season.

Kullu News: त्योहारी सीजन में अस्पतालों में मरीजों की भीड़

Sat, 18 Oct 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 18 Oct 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Hospitals are overcrowded with patients during the festive season.
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में गैलरी में उपचाराधीन मरीज।-संवाद
ओपीडी में रोजाना आ रहे 1300 मरीज, वार्ड में बिस्तर भरे, गैलरी में किया जा रहा इलाज
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रहा है ठंड के साथ वायरल और जलजनित रोगों का प्रकोप
अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों को भेजीं ओआरएस के पैकेट, क्लोरीन और जिंक की गोलियां भेजी
संवाद न्यूज एजेेंसी
कुल्लू। त्योहारी सीजन के बीच अस्पतालों में भी भीड़ बढ़ रही है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की ओपीडी में रोजाना 1300 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।
हालात ऐसे हो गए हैं कि मरीजों का इलाज गैलरी में बिस्तर लगाकर किया जा रहा है। ठंड के साथ वायरल और जलजनित रोगों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। अस्पताल की सामान्य सुविधाएं इस दबाव में चरमरा गई हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल अस्पताल की सामान्य पुरुष, महिला के साथ मेडिसिन ओपोडी में मरीजों की कतारें लग रही हैं। इसके अलावा मेडिसिन वार्ड में लगे बिस्तर भर गए हैं। भर्ती मरीजों का उपचार गैलरी में चल रहा है। गैलरी में अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन को करनी पड़ी है।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से लोग वायरल और जल जनित रोगों की चपेट में आ रहे हैं। ट्रॉमा सेंटर में स्थित आपातकालीन ओपीडी में भी वायरल और पेट दर्द से संबंधित मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने रोगों से बचाव के लिए तैयारियां कर ली हैं। रोगों से बचाव के लिए अस्पतालों से लेकर हर एक स्वास्थ्य केंद्र तक ओआरएस के पैकेट, क्लोरीन और जिंक की गोलियां भेजी हैं। क्लोरीन की गोलियां पानी को शुद्ध करने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। इससे जलजनित बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तारा चंद ने कहा कि मरीजों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तैनात है। मरीजों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। कहा कि लोग जितना संभव हो पानी को उबालकर पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जल जनित रोगों के लक्षण
मटमैला जल प्रयोग करने पर हैजा, टायफाइड बुखार, हेपेटाइटिस ए, गियार्डियासिस, पेचिश, डायरिया आदि कई प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं। कई बार थोड़ी सी लापरवाही के कारण जान से भी हाथ धोना पड़ता है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed