{"_id":"6a68f72dd3563aa0d60f85c9","slug":"hopes-raised-for-the-improvement-of-the-left-bank-road-kullu-news-c-89-1-ssml1015-182701-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लेफ्ट बैंक सड़क के सुधरने की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लेफ्ट बैंक सड़क के सुधरने की जगी उम्मीद
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के लेफ्ट बैंक सड़क के निरीक्षण के बाद वर्षों से बदहाल इस मार्ग के जल्द सुधरने की उम्मीद जगी है। कुल्लू-मनाली की महत्वपूर्ण वैकल्पिक सड़क लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रही है। इस दौरान कई सेब और पर्यटन सीजन गुजर गए, लेकिन सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्यास में बाढ़ या अन्य कारणों से कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने पर लेफ्ट बैंक सड़क ही सबसे अहम वैकल्पिक मार्ग बनती है। लंबे समय से इसकी हालत खराब बनी हुई है। कुल्लू फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने मंत्री के निरीक्षण का स्वागत किया। कहा कि लेफ्ट बैंक सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है।
यदि सड़क सुधार का कार्य पहले शुरू हो जाता तो बागवानों को अपनी फसल समय पर बाजार तक पहुंचाने में अधिक सुविधा मिलती। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लेफ्ट बैंक सड़क के सुधार कार्यों में तेजी लाई जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों, बागवानों और पर्यटकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। संवाद