फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   home burned in fire in gahar

गाहर में ढाई मंजिला मकान जला

Thu, 25 Feb 2021 07:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
home burned in fire in gahar
कुल्लू। जिले में आग की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में जिला मुुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी की गाहर पंचायत के लोअर गाहर में वीरवार को आठ कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन

आग की इस घटना में 20 लाख का नुकसान हुआ है। पांच लाख की संपत्ति को आग से बचाया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार लेख राम पुत्र जीत राम के ढाई मंजिला मकान में वीरवार शाम करीब चार बजे शार्ट सर्किट से चिंगारी सुलग उठी। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। गांव के लोग आग पर काबू पाने के लिए मौके की ओर दौड़े। घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। साथ लगते शौचालय और घास के कोठों को आग से बचाया गया। गाहर पंचायत के प्रधान रोहित वत्स ने कहा कि आग से मकान के अंदर रखा सारा सामान जल गया है। कुछ भी नहीं बचा सके। मकान में गाहर युवक मंडल का सामान भी रखा था, जिसका इस्तेमाल विवाह समारोह में किया जाता था। उन्होंने कहा कि आग से लाखों रुपये की क्षति हुई है। इस घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। गौर रहे कि बुुधवार को भी जिला कुल्लू में आग की दो घटनाएं सामने आई थीं। अग्निशमन विभाग में सब फायर ऑफिसर दुर्गा सिंह ने कहा कि गाहर में ढाई मंजिला मकान जलकर राख हुआ है। घटना में 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पांच लाख की संपत्ति आग में जलने से बचाई गई है। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed