फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Holly Lodge's special man Ses Ram takes charge of Kullu District Congress

Kullu News: हॉलीलॉज के खासमखास सेस राम को कुल्लू जिला कांग्रेस की कमान

Sat, 03 Jan 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 03 Jan 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Holly Lodge's special man Ses Ram takes charge of Kullu District Congress
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुल्लूजिला कांग्रेस सेस राम आजाद ।-संवाद
कांग्रेस हाईकमान ने आजाद को तीसरी बार दिया जिला कांग्रेस का जिम्मा
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष के लिए कुल्लू से 10 कांग्रेस नेताओं ने किया था आवेदन
अमी चंद भंडारी
खराहल (कुल्लू)। कांग्रेस हाईकमान ने 11 जिलों के अध्यक्षों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव में लागू कर दी हैं। जिला कुल्लू की कमान सेस राम आजाद को दी गई है। वह तीसरी बार जिला अध्यक्ष बने हैं।
जिले से 10 कांग्रेस नेताओं ने आवेदन किया था। हाईकमान ने आजाद के नाम पर मुहर लगाई है। वह हॉलीलॉज के खासमखास माने जाते हैं। पार्टी ने आजाद को पहली बार 2022 में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। 2023 तक उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके बाद 2023 से 2024 तक जिला अध्यक्ष के तौर पर काम किया। अब पार्टी ने तीसरी बार सेस राम आजाद को जिले की कमान सौंपी है।
विज्ञापन

ये नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत तत्काल प्रभाव में लागू कर दी गई हैं। इस अभियान के तहत एआईसीसी की ओर से प्रत्येक जिले में नियुक्त पर्यवेक्षकों ने संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा की। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक ली गई थी। इसके बाद अध्यक्षों की नियुक्तियां हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव नियुक्त अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए अनुशासन और कार्यकर्ताओं को एकजुटता से पंचायत चुनावों में पार्टी के विचारधारा वाले उम्मीदवारों को सफल बनाना है। उन्होंने यह जिम्मेदारी देने के लिए हाईकमान का आभार जताया है। उन्होंने मांग की कि हाईकमान मंडी संसदीय क्षेत्र से जल्द सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाए। इससे राजनीतिक संतुलन बना रहेगा। इसके लिए एक फिर से हाईकमान से बातचीत की जाएगी।

--
इन्होंने किया था अध्यक्ष पद के लिए आवेदन
जिला अध्यक्ष पद के लिए चार विधानसभा क्षेत्रों से 10 कांग्रेस नेताओं ने आवेदन किया था। इनमें कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जिला अध्यक्ष रहे सेस राम आजाद, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव उत्तम शर्मा, नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत और इंटक नेता महिमन चंद्र, मनाली विस से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरिचंद शर्मा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव चुनेश्वर ठाकुर और पूर्व जिला महासचिव हीरा लाल विभु, बंजार विधान सभा से जिला सेवादल के अध्यक्ष महेश शर्मा और आनी विधान सभा से जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजक चंद्रकेश शर्मा और आनी बीडीसी अध्यक्ष विजय कंवर के नाम शामिल थे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed