फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Holi celebrated in Manali

Kullu News: होली के रंग में रंगी मनाली, मालरोड पर उड़ा गुलाल

Tue, 07 Mar 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 07 Mar 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Holi celebrated in Manali
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में रंगों का पर्व होली मनाया गया। स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश से घूमने पहुंचे पर्यटकों ने भी खूब गुलाल उड़ाया। मनाली के मालरोड में पर्यटकों ने स्थानीय लोगों के साथ डीजे की धुन पर धमाल मचाया।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से आए युवाओं ने खूब होली खेली। ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर ग्रामीण टोलियों में निकले तो माहौल रंगीन हो गया। पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर ग्रामीणों ने कुल्लवी नाटी भी डाली।
विज्ञापन

मंदिरों में भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ। सियाली महादेव मार्केट स्थित शिव मंदिर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से कीर्तन किया। मनाली में रंग बरसे भीगे चुनर वाली...जैसे गीतों पर युवाओं की टोलियों ने दिनभर धमाल मचाया। दिल्ली से घूमने आए पर्यटक सुमित गोस्वामी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए मनाली आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली में सैर के साथ ही आज उन्होंने होली का आनंद लिया। दोस्तों के साथ मालरोड पर उन्होंने खूब होली खेली। पंजाब के गुरचरण सिंह ने कहा कि होली पर्व पर वह परिवार सहित मनाली पहुंचे हैं। यहां स्थानीय लोगों के साथ उन्होंने होली का मजा लिया। उधर, गांवों में भी होली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। कुल्लवी गीतों पर ग्रामीणों ने कुल्लवी नाटी भी डाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed