{"_id":"64ee31002d94f84b330c79f6","slug":"himalayan-girls-won-the-title-in-kabaddi-kullu-news-c-89-1-klu1001-5845-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कबड्डी में हिमालयन गर्ल्स ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कबड्डी में हिमालयन गर्ल्स ने जीता खिताब
Tue, 29 Aug 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल बंजार के पलाहच में वॉलीबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी।
कुल्लू। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से करवाई गई प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
महिला वर्ग में कबड्डी और पुरुष वर्ग में कबड्डी एवं वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं करवाई गई। महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में हिमालयन गर्ल्स ने पहला और ब्लैक गर्ल्स ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने पहला और बॉय हॉस्टल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वॉलीबाल स्पर्धा में आर्मी विंग के कैडेट्स ने पहला और ब्रह्मा बॉय ने दूसरा स्थान हासिल किया। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि शर्मा और डॉ. सुमित ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कहा कि पूरा दिन महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं जारी रहीं।
....
बैडमिंटन में सरोजनी हाउस विजेता
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर (कुल्लू) में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। विद्यालय में बैडमिंटन, वॉलीबाल और शतरंज की प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में सरोजनी हाउस विजेता रहा। वॉलीबाल में शिक्षकों की टीम ने छात्राओं को मात दी। शह और मात के खेल में छात्रा भुवनेश्वरी ने छात्रा अंकिता को मात दी। इस दौरान प्रधानाचार्य भावना तनवर, वरिष्ठ प्रवक्ता पवन ठाकुर, यशपाल ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, वीर बहादूर, तेजस्वी दत्त, जोगेंद्र और संगत राम आदि उपस्थित रहे। संवाद