फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Himachal Suspicious death of grandson of former Jharkhand CM Champai Soren in Manali

हिमाचल प्रदेश: मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते की मौत, दोस्तों के साथ आया था घूमने

Wed, 25 Feb 2026 11:17 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 25 Feb 2026 11:17 AM IST
सार

सिरदर्द की शिकायत के बाद ऑनलाइन मंगवाई दवा खाने और कमरे में गिरने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Himachal Suspicious death of grandson of former Jharkhand CM Champai Soren in Manali
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन/पोता वीर सोरेन (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के 19 वर्षीय पोते वीर सोरेन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सिरदर्द की शिकायत के बाद ऑनलाइन मंगवाई दवा खाने और कमरे में गिरने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले उनके मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना मिलते ही चंपई सोरेन हेलिकाप्टर से मनाली पहुंचे और शव को झारखंड ले गए।

विज्ञापन


बाबूलाल सोरेन के पुत्र वीर सोरेन (19) की मनाली में अचानक मौत से सनसनी फैल गई है। वीर अपने पांच दोस्तों के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने आए थे और सिमसा स्थित होम स्टे में ठहरे थे। पुलिस के अनुसार 23 फरवरी को सभी दोस्त सोलंग और हामटा-सेथन की ओर घूमने गए थे। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे साथी बाहर से लौटे तो वीर कमरे में सोया मिला। जगाने पर उसने सिरदर्द की शिकायत की। साथियों ने ऑनलाइन दवा मंगवाकर वीर को दी।
विज्ञापन


करीब 2:30 बजे कमरे से गिरने की आवाज आई। साथियों ने देखा तो वीर बिस्तर से नीचे पड़ा था। उसे तुरंत सिविल अस्पताल मनाली ले जाया गया। रास्ते में वीर के मुंह से झाग निकलने लगा। अस्पताल में चिकित्सकों ने वीर को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा जताई और किसी प्रकार का संदेह भी व्यक्त नहीं किया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीर के निधन पर शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के कारणों पर सवाल
वीर की मौत कैसे हुई, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। हामटा और सेथन जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में घूमने के कारण हाई एल्टीट्यूड सिकनेस की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, ऑनलाइन मंगवाई गई दवा के सेवन और अस्पताल ले जाते समय मुंह से झाग निकलने की घटना ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दवा क्या ली थी, यह जांच का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed