{"_id":"69b252bf8cfd45f5b304a502","slug":"himachal-pradesh-anshul-dogra-from-lahaul-spiti-district-will-be-seen-in-the-web-series-hello-bacho-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: हेलो बच्चों वेब सीरीज में नजर आएंगे लाहौल-स्पीति जिले का युवा अंशुल डोगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: हेलो बच्चों वेब सीरीज में नजर आएंगे लाहौल-स्पीति जिले का युवा अंशुल डोगरा
Thu, 12 Mar 2026 11:14 AM IST
Ankesh Dogra
अशोक राणा, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
अशोक राणा, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:14 AM IST
सार
लाहौल की खंगसर पंचायत के नूकर गांव के 25 वर्षीय अंशुल डोगरा नेटफ्लिक्स में हेलो बच्चों वेब सीरीज के तीसरे भाग में नजर आएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शूटिंग करते लाहाैल के अंशुल।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जिले से पहली बार किसी युवा ने सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा है। लाहौल की खंगसर पंचायत के नूकर गांव के 25 वर्षीय अंशुल डोगरा ने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखते हुए ‘हेलो बच्चों’ वेब सीरीज में अभिनय किया है।
विज्ञापन
वह नेटफ्लिक्स में हेलो बच्चों वेब सीरीज के तीसरे भाग में नजर आएंगे। यह सीरीज यूपी के शिक्षक और ऑनलाइन शिक्षा मंच संस्थापक अलख पांडे की कहानी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह उन्होंने ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से लाखों वंचित बच्चों के जीवन में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
अंशुल नूकर निवासी अमीर चंद डोगरा और विमला डोगरा के बेटे हैं। अंशुल ने दिल्ली विवि के एटमा राम सनातन धर्म कॉलेज से स्नातक की है। इसी दौरान रंगमंच से जुड़कर अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अपनी कला को निखारना शुरू किया। उन्होंने हिमाचल के रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में भी नाट्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। रंगमंच से शुरू हुई उनकी यह यात्रा अब डिजिटल मंच तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
अंशुल की इस प्रारंभिक सफलता से न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरे लाहौल-स्पीति और हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। विधायक अनुराधा राणा ने अंशुल की इस उपलब्धि ने लिए उनके परिजनों को बधाई दी है।