फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Highway is in bad condition... there are potholes at many places, tarring is also in bad condition.

Kullu News: हाईवे बदहाल... कई जगह पड़े गड्ढे, टारिंग का भी बुरा हाल

Tue, 26 Nov 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 26 Nov 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Highway is in bad condition... there are potholes at many places, tarring is also in bad condition.
औट-बंजार-लुहरी हाईवे-305 की हालत। संवाद
औट-बंजार-लुहरी हाईवे-305 पर संकरे मोड़, जर्जर पुल, उड़ती धूल भी बढ़ा रही दिक्कतें
विज्ञापन

औट से जलोड़ी जोत तक 40 किमी का दायरा खस्ताहाल, हादसों को दे रहा न्योता

हरिराम चौधरी
सैंज (कुल्लू)। जिला कुल्लू के औट-बंजार-लुहरी हाईवे-305 की हालत खराब हो गई है। सड़क की टारिंग उखड़ चुकी है। पूरी सड़क पर गड्ढों की भरमार है। बंजार घाटी की तीर्थन, जिभी और सोझा क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से तेजी से उभर रहे हैं।
इन इलाकों की खूबसूरत वादियों में हर वर्ष लाखों सैलानी दस्तक दे रहे हैं, लेकिन हाईवे की हालत देखकर यहां नाम बड़े और दर्शन छोटे वाली हालत हो गई है। स्थानीय लोगों के लिए तो इस सड़क की हालत आफत बन गई है। संकरे मोड़, जर्जर पुल, उड़ती धूल, गड्ढों में कीचड़ और रखरखाव न होने से लोग परेशान हैं। औट से लेकर जलोड़ी जोत तक 40 किमी की सड़क के चौड़ी करण का कार्य कई वर्षों से अधर में लटका है।
विज्ञापन

लारजी में पिन पार्वती नदी पर बने पुल के अलावा जोगनी मंदिर और फागूपुल के पास बने छोटे पुल भी अब जर्जर होने लगे हैं। ये दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। सड़क पर चार जगह बड़े पुल की आवश्यकता है। घुमावदार मोड़ दोनों तरफ से यातायात के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। लारजी में सरकारी स्कूल, बालीचौकी, जोगनी मंदिर और सिंधवा में सड़क 2023 में बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुई है, लेकिन तारकोल न बिछने से धूल से लोग परेशान हैं। बंजारवासी रमेश कुमार, नरेंद्र, ओम प्रकाश, दिनेश और प्रकाश चंद ने बताया कि थारवी गांव के पास सडक को 200 मीटर चौड़ा किया गया है, लेकिन यहां भी तारकोल नहीं डाला गया है। धामण, मंगलौर तरगाली, शराई और लारजी में तिखे मोड़ मुसीबत का कारण बने हुए हैं। बंजार व बालीचौकी बाजार ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
हाईवे-305 में कई खतरनाक मोड़ हैं। यह दुर्घटना की आशंका पैदा करते हैं। कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। हाईवे को चौड़ा और अपग्रेड करने की जरूरत है। औट से जलोड़ी दर्रा तक सड़क वाहन चलाने योग्य नहीं रही। एनएच को इसकी मरम्मत करनी चाहिए। - हेम राज शर्मा, बंजार
--
बंजार से जलोड़ी दर्रे तक खड़ी और संकरी सड़क को प्राथमिकता के आधार पर अपग्रेड करने की जरूरत है। सड़क पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सड़क की दुर्दशा से बंजार से आनी-निरमंड सहित साथ लगते मंडी सराज की जनता गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। -विजय पटियाल, सिंधवा

--सड़क की खराब हालत से बंजार क्षेत्र का पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। बाहरी राज्यों के पर्यटक गड्ढे, तीखे मोड़, धूल और टूटी सड़क पर धक्के खाने के बाद यहां आने से तौबा करने लगे हैं। यही हालत रही तो लोगों को पर्यटन से जड़ा कारोबार बंद करना पड़ेगा। -बलदेव शर्मा, जिभी
--
खराब सड़क का सबसे ज्यादा असर स्थानीय लोगों पर पड़ रहा है। लोग बीमारी, विद्यार्थियों की आवाजाही, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और कामकाजी लोगों की रोजमर्रा की यात्रा के दौरान भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। - राजेंद्र प्रकाश, सोझा


--

लारजी से जलोड़ी दर्रा तक हाईवे-305 की टारिंग करने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये को एस्टीमेट मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद हाईवे की टारिंग की जाएगी।
- टहल सिंह सहायक अभियंता एनएच-305
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed