फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Highway-305 and Larji-Sainj road remained closed for hours due to landslide and debris

Kullu News: भूस्खलन-मलबा आने से घंटों तक बंद रहा हाईवे-305 और लारजी-सैंज मार्ग

Fri, 01 Aug 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 01 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Highway-305 and Larji-Sainj road remained closed for hours due to landslide and debris
मणिकर्ण, बंजार, कुल्लू और तीर्थन घाटी के 100 से अधिक गांवों में पसरा अंधेरा
विज्ञापन

जिला में एक हाईवे के साथ 68 ग्रामीण सड़कें हुईं बंद, दस को किया बहाल

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। वीरवार रात से जारी बारिश ने जिले के लोगों को डरा दिया है। शुक्रवार को दिनभर मूसलाधार बारिश होने से कुल्लू से लेकर लाहौल तक भारी नुकसान हुआ।
औट-बंजार-सैंज नेशनल हाईवे-305 बालीचौकी के साथ कई जगह सड़क पर नालों का मलबा आने और भूस्खलन के चलते घंटों तक बंद रहा। लारजी-सैंज मार्ग तलाड़ा के पास नाले का मलबा आने से करीब दो घंटे बंद रहा। दोनों तरफ बसों के साथ निजी वाहनों का कतारें लग गईं। तीन-चार दिन से तलाड़ा का नाला लोगों के साथ किसानों-बागवानों को परेशान कर रहा है। दिनभर हुई बारिश से बागवान सेब का तुड़ान भी नहीं कर पाए। शनिवार को जिला की सब्जी मंडियां बंद रहती है।

बारिश से बंजार, सैंज, तीर्थन, लगवैली, खराहल, गड़सा, पार्वती घाटी के साथ पतलीकूहल व नग्गर क्षेत्र में भारी बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ब्यास के साथ छोटे नाले भी उफान पर होने से लोगों में दहशत फैल गई है। शाम तक घाटी में 68 सड़कें बंद रहीं। दस सड़कों को बहाल किया गया है। पार्वती घाटी में अंधेरा पसर गया है। मणिकर्ण, बरशैणी, दिरार,न्यूली और गुशैणी में 101 ट्रांसफार्मर जाम हो गए हैं। इससे इन इलाकों में 100 से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अभी तीन से चार दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि बारिश से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed