फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Help center set up for the convenience of students

Kullu News: विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लगाया सहायता केंद्र

Thu, 06 Jun 2024 03:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:59 PM IST
विज्ञापन
Help center set up for the convenience of students
कुल्लू कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में की जाएगी मदद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए छात्र परिषदों ने सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में वीरवार को एनएसयूआई ने सहायता केंद्र स्थापित कर विद्यार्थियों की मदद के लिए कदम आगे बढ़ाया है। एनएसयूआई कुल्लू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन करने की विधि में विद्यार्थी फंस रहे हैं।
साथ ही उन्हें माइनर और मेजर विषय चुनने में परेशानी आ रही है। फ्रेशर होने के कारण उन्हें ऑनलाइन आवेदन की संपूर्ण जानकारी भी नहीं है। हालांकि महाविद्यालयों की वेबसाइट पर सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध हैं, बावजूद विद्यार्थी विषय चुनने में परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए आवेदन करने में किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए महाविद्यालय कुल्लू में सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। इसमें एनएसयूआई के छात्र कार्यकर्ता दिव्यांग शर्मा, गौरव ठाकुर, अंशुल, चिराग आदि विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed